Fact check: क्या आयुष काढ़ा पीने से तीन दिन में ठीक हो रहे कोरोना मरीज?
Fact check: क्या आयुष काढ़ा पीने से तीन दिन में ठीक हो रहे कोरोना मरीज
नई दिल्ली, 17 मई: देश में कोरोना के मामले रिकॉर्ड संख्या में सामने आए हैं। देश में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह लुंजपुंज दिखी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे मैसेज दिखे हैं, जिनमें लोगों को घरों पर ही रहकर कोरोना का इलाज करने के तरीके बताए जा रहे हैं। एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि आयुष काढ़ा तीन दिन पीन से कोरोना वायरस ठीक हो जाता है। इस दावे की पड़ताल करने परर पता चला है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज में कोई सच्चाई नहीं है।
Recommended Video

क्या कहा गया है वायरल मैसेज में
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कहा गया है कि 30 ग्राम तुलसी पाउडर, 20 ग्राम काली मिर्च, 30 ग्राम सोंठ, 20 ग्राम दालचीनी को पीस लें और उबलते पानी में डालकर काढ़ा बनाएं। मैसेज में कहा गया है कि आयुष मंत्रालय की ओर से बताए इस काढ़े को पीकर 6000 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। पीआईबी ने साफ किया है कि मंत्रालय ने ऐसा कोई दावा नहीं किया है।
पीआईबी की ओर से कहा गया है कि सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'आयुष काढ़ा' पीने से कोरोना संक्रमित व्यक्ति तीन दिन के अंदर ठीक हो सकता है। यह दावा भ्रामक है। केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ही 'आयुष काढ़ा' पीने की सलाह दी गई है। इससे कोरोना ठीक नहीं होता है।

Fact Check
दावा
आयुष काढ़ा पीने से तीन दिन में ठीक हो रहे कोरोना मरीज
नतीजा
सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज में कोई सच्चाई नहीं है.












Click it and Unblock the Notifications