Fact Check: क्या फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जानवर छोड़े गए थे ? जानें क्या है सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पेरिस के चिड़ियाघर से तीन शेरों को सड़क पर छोड़ा गया था। शेरों के अलावा घोड़े और जेबड़े भी छोड़े गए थे। लेकिन अब इस वायरल वीडियो पर सवाल उठ रहा है क्योंकि फैक्ट चैक में यह झूठा और पुराना वीडिया पाया गया।
फैक्ट चेक में क्या मिला?
दि क्विंट के मुताबिक प्रासंगिक कीवर्ड खोज करने पर 12 फरवरी 2020 का एक पुराना YouTube वीडियो मिला। वीडियो वायरल वीडियो से मेल खाता है और फ्रेंच में शीर्षक दिया गया है, "शेर रात में सेंट-डेनिस में बिना किसी निगरानी के घूमते हैं। दि क्विंट के मुताबिक 11 फरवरी 2020 को यही वीडियो शेयर करने वाली एक ट्विटर पोस्ट और एक फेसबुक पोस्ट भी मिली। दोनों पोस्ट में बताया गया कि यह वीडियो सेंट-डेनिस का है। दूसरा वीडियो भी पुराना है। इस वीडियो के लिए भी एक प्रासंगिक कीवर्ड डालकर सर्च की गई और 14 अप्रैल 2020 को साझा की गई एनडीटीवी की एक रिपोर्ट तक पहुंचे। रिपोर्ट में वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट भी हैं और बताया गया है कि ये जानवर एक सर्कस से भाग गए थे।

फ्रांस में क्यों हो रहा है विरोध
बिना लाइसेंस के कार चलाने के कारण कथित तौर पर पुलिस के हाथों मारे गए 17 वर्षीय किशोर नाहेल की मौत के बाद फ्रांस में जनता और पुलिस के बीच झड़पें देखी जा रही हैं। इस घटना का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए। इन प्रदर्शनों ने जल्द हिंसक रूप अख्तियार कर लिया।

Fact Check
दावा
फ्रांस में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पेरिस के चिड़ियाघर से जानवरों को छोड़े जाने की बात कही गई थी।
नतीजा
फ्रांस में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पेरिस चिड़ियाघर से जानवरों को छोड़े जाने की बात बिल्कुल झूठ और आधारहीन है।












Click it and Unblock the Notifications