Fact Check: क्या G-20 के दौरान फर्श पर गिरी कॉफी को साफ कर रहे थे नीदरलैंड के पीएम? जानें सच्चाई
सोशल मीडिया पर नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि वह एक होटल में कॉफी का कप लेकर जा रहे होते हैं, तभी अचानक उनके हाथ से वो नीचे गिर जाता है और जमीन पर कॉफी गिर जाती है। कॉफी गिरने के बाद वह खुद फर्श को साफ करने लगते हैं।
दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने 12 सितंबर 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि जी-20 के दौरान नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के हाथ में कॉफी का कप था लेकिन गलती से वह फर्श पर गिर जाता है, जिससे पूरी कॉफी फर्श पर फैल जाती है, जिसे साफ करने के लिए उन्होंने किसी सफाईकर्मी को नहीं बुलाया बल्कि वह उसे खुद साफ करने लगे। यह हमारे राजनीतिक लोगों के लिए सबक है।

फैक्ट चेक
द क्विंट के मुताबिक वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए गूगल पर Netherland PM spills coffee कीवर्ड्स से सर्च किया गया। जिसके बाद यह वीडियो द क्विंट के यूट्यूब चैनल पर पाया गया।
इस वीडियो का टाइटल था Netherlands PM Mark Rutte Clean Up after Himself और इसे 7 जून 2018 को अपलोड किया गया था। इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा था कि नीदरलैंड के प्रधान मंत्री मार्क रुटे ने डच संसद भवन की एक लॉबी में कॉफी गिरा दी और फिर वह खुद से साफ करने लगे। यानी कि वीडियो G-20 समिट से किसी तरह से भी संबंधित नहीं है। यह डच संसद भवन की एक लॉबी का वीडियो है।

Fact Check
दावा
एक सोशल मीडिया यूजर ने 12 सितंबर 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि जी-20 के दौरान नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के हाथ में कॉफी का कप था लेकिन गलती से वह फर्श पर गिर जाता है, जिससे प
नतीजा
नीदरलैंड के पीएम द्वारा फर्श साफ करने का वीडियो तो सही है लेकिन यह जी-20 का नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications