Fact Check: क्या Ahmedabad प्लेन क्रैश का वीडियो बनाने वाला बच्चा हुआ गिरफ्तार? जानिए वायरल खबर की सच्चाई
Ahmedabad Air India Plane crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 मई को एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से गैटविक (यूके) के लिए रवाना हुई थी, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास स्थित एक घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में हुआ। इस हादसे में विमान में सावर कुल 242 लोगों में से 1 को छोड़ कर 241 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि, जिस बच्चे आर्यन ने प्लेन क्रैश का पहला वीडियो बनाया था,उसे अहमदाबाद की पुलिस अपने साथ ले गई। आइए जानते हैं इस वायरल दावे की पूरी सच्चाई, और क्या है पुलिस व प्रशासन का इस पर पक्ष?
क्या है मामला?
सोशल मीडिया पर अभिनव पांडे नाम के एक पत्रकार ने पोस्ट किया कि, जिस बच्चे आर्यन ने प्लेन क्रैश का पहला वीडियो बनाया था,उसे अहमदाबाद की पुलिस अपने साथ ले गई। बच्चा पहले से ही बहुत ज्यादा डरा हुआ था। उसे और क्यों डराया जा रहा है? पहली बार वो शहर आया था,पहली बार उसने प्लेन देखा। आर्यन के पिता मदन रिटायर्ड फौजी हैं, @Bhupendrapbjpआपकी पुलिस निहायती गलत कर रही है। ये क्या तरीक़ा है? वहीं इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने पुलिस के इस एक्शन पर सवाल उठाया। वहीं कुछ देर बार सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई।

ये भी पढ़ें Ahmedabad Plan Crash Reason: 825 फीट से गिरा विमान, क्या आई खराबी? कैसे हुआ हादसा? क्या थी वजह?
अहमदाबाद पुलिस ने बताई सच्चाई
जब यह दावा सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा कि प्लेन क्रैश का वीडियो बनाने वाले बच्चे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, तब अहमदाबाद पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए आधिकारिक बयान जारी किया। पुलिस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में वायरल हो रहे दावे का खंडन करते हुए लिखा, 'इस वीडियो को बनाने के लिए किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है। मोबाइल वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग वायरल हुई। वीडियो बनाने वाले नाबालिग ने पुलिस को वीडियो का विवरण दिया। वह अपने पिता के साथ गवाह के तौर पर बयान देने आया था। फिर उसे उसके पिता के साथ भेज दिया गया। कोई गिरफ़्तारी या हिरासत नहीं की गई है। कृपया अफ़वाहें या गलत सूचना फैलाने से बचें।'
पहली बार इतना पास से प्लेन को देखा था
आर्यन नाम का यह नाबालिग लड़का अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक किराए के घर में रहता है और हाल ही में अपनी बहन के घर पहली बार आया था। वह गांव से शहर आया था और इस नए माहौल में जब उसने पहली बार इतना पास से उड़ता हुआ विमान देखा, तो उत्साहित होकर उसने अपने फोन से वीडियो बनाना शुरू किया, ताकि वह गांव लौटकर अपने दोस्तों को दिखा सके। लेकिन किस्मत ने उस पल को कुछ और ही रूप दे दिया। आर्यन वीडियो बना ही रहा था कि विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वह पूरा दृश्य उसी के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया। बाद में आर्यन ने यह वीडियो अपने पापा को भेजा, और माना जा रहा है कि वहीं से यह वीडियो दूसरों तक भी पहुंच गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें Plane Crash: क्या है Seat 11A का रहस्य? दो विमान हादसे, दो यात्रियों को मिला 'वरदान'! मौत को छूकर टक से लौटे













Click it and Unblock the Notifications