Ahmedabad Plan Crash Reason: 825 फीट से गिरा विमान, क्या आई खराबी? कैसे हुआ हादसा? क्या थी वजह?
Ahmedabad Plane Crash Reason: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 (गुरुवार) को बड़ा हादसा हो गया। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन (गैटविक) के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेक-ऑफ के महज दो मिनट बाद मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।
खबर है कि हादसे में विमान एक रिहायशी इमारत से टकराया, जहां सिविल हॉस्पिटल के 15 डॉक्टर घायल हुए। अब सवाल उठता है कि हादसे की असली वजह क्या है? कैसे हुआ हादसा? आइए जानते हैं...

How Air India Flight Crash Happened: कैसे हुआ हादसा? क्या आई खराबी?
फ्लाइट ने दोपहर 1:38 बजे टेक-ऑफ किया और 1:40 बजे क्रैश हो गई। विमान एयरपोर्ट की दीवार और कस्टम कार्गो ऑफिस के पास मेघानी नगर में गिरा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चश्मदीद बताते हैं कि विमान 825 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा था, तभी अचानक नीचे आ गिरा, जिससे भीषण विस्फोट हुआ और काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया।
विमान लंबी दूरी की उड़ान के लिए भारी ईंधन से भरा था, जिसने आग को और भयावह बना दिया। कैप्टन सुमित सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर विमान उड़ा रहे थे। पायलट ने टेक-ऑफ के तुरंत बाद मेडे कॉल जारी की थी, लेकिन इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।
Air India Flight Crash Reason: क्या थी वजह?
हादसे की सटीक वजह अभी जांच के दायरे में है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और बोइंग की टीमें ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट डेटा, और क्रैश साइट की जांच कर रही हैं। हालांकि, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के इतिहास में कई तकनीकी खामियां सामने आई हैं-
- 2013 में बैटरी में आग: दो ड्रीमलाइनर विमानों में लिथियम-आयन बैटरी में आग लगने की घटनाएं हुईं, जिसके बाद FAA ने तीन महीने के लिए सभी ड्रीमलाइनर उड़ानों पर रोक लगा दी थी।
- इंजन और इलेक्ट्रिकल खराबी: जनरल इलेक्ट्रिक GEnx और रोल्स-रॉयस ट्रेंट 1000 इंजनों में खराबी, फ्यूल लीकेज, विंडशील्ड में दरार, और सॉफ्टवेयर गड़बड़ियां दर्ज की गईं।
- 2024 में जापान हादसा: ANA के 787-8 में हाइड्रोलिक ऑयल लीक होने से रनवे पर विमान रोकना पड़ा।

हादसे को लेकर रेस्क्यू जारी
विमान मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में गिरा, जिससे आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा। सात दमकल गाड़ियां, NDRF की छह टीमें, पुलिस, और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि अस्पतालों की एंबुलेंस भी कम पड़ गई।
एयर इंडिया ने क्या दी सफाई?
एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर कहा कि फ्लाइट AI171 आज 12 जून 2025 को टेक-ऑफ के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई। हम विवरण जुटा रहे हैं और जल्द अपडेट साझा करेंगे। एयरलाइन ने यात्रियों की जानकारी के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।
पहला घातक ड्रीमलाइनर हादसा
यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का पहला घातक हादसा है। इस विमान को इसकी ईंधन दक्षता और उन्नत तकनीक के लिए जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसकी सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। 2013 और 2024 की घटनाओं ने इसकी विश्वसनीयता पर संदेह पैदा किया था।
Vijay Mallya ने क्या कहा?
विजय मालिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया जारी की। कहा कि एयर इंडिया 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर बहुत दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों और उनके प्रियजनों के लिए मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।
ये भी पढ़ें-Ahmedabad Plane Crash: कौन हैं Captain और Co-pilot? जिनके हाथ थी दुघटनाग्रस्त एयर इंडिया विमान की कमान












Click it and Unblock the Notifications