Fact Check : दलित युवक को थाने में नंगा कर बेरहमी से मारने का वीडियो वायरल, जानिए आखिर क्या है सच
Fact Check : Sagar में एक दलित वर्ग के युवक को नंगा कर बेरहमी से मारपीट करने के वीडियो (Viral Video) ने हड़कंप मचा रखा है। आम और खास तो ठीक खुद पुलिस इस वायरल वीडियो के कारण परेशान हो गई। दरअसल इस वीडियो में एक दलित युवक से कुछ लोग प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं, उसे टार्चर कर रहे हैं। बीच-बीच में दो युवक एक साथ निर्वस्त्र युवक की कोहनी तो दूसरा लात-घूंसों से पिटाई करता दिख रहा था। सोशल मीडिया में आए इस वीडियो को सागर के मोतीनगर थाने का होना बताया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सकते में आ गई और वरिष्ठ अधिकारी भी इस पड़ताल में जुट गए कि क्या सच में यह वीडियो मोतीनगर थाने के अंदर का है?

थाने का नहीं था, भोपाल बायपास पर धर्मकांटे का है
सोशल मीडिया में सागर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सकते में आ गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल मैदानी अमले को इसकी सत्यता की जांच करने के निर्देश दिए। शाम को अधिकारियों ने बयान जारी कर बताया कि वायरल वीडियो पुलिस थाने का नहीं है, न मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी हैं। बाकी वीडियो कहां का है, किस युवक को कौन मार रहे हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है। देर रात मामला सामने आया कि उक्त वीडियो भोपाल बायपास पर स्थित एक धर्मकांटे का है।
थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो में पीड़ित का पुलिस ने पता लगा लिया है। यह वीडियो बीते साल 8-9 अक्टूबर 2022 की रात का है। खुरई-भोपाल बायपास पर स्थित एक धर्मकांटे का है। पीड़ित जिसे निर्वस्त्र कर पीटा जा रहा है, उसे चोरी के आरोप में युवकों ने पकड़ा था। युवक और उसके परिवार को थाने ले आए हैं, आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पीड़ित युवक मकरोनिया इलाके के एक गांव का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: बतख का लालच पड़ा भारी, निगलने के चक्कर में धरा गया 'अजगर'
आरोपियों की पहचान करा रहे हैं, केस दर्ज कर लिया है
वायरल वीडियो किसी थाना परिसर का नहीं है। वीडियो में जिस युवक से डंडों से मारपीट की जा रही है, उसकी पहचान कर ली गई है। वीडियो एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान का है। पीड़ित युवक से आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। वीडियो की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए मोतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- विक्रम सिंह कुशवाहा, एएसपी सागर

Fact Check
दावा
मारपीट का वायरल वीडियो थाने का नहीं है, लेकिन मामला सागर से जुड़ा है
नतीजा
वायरल वीडियो सागर शहर के मोतीनगर थाना इलाके के एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान का है, पुलिस थाने से इसका लेना—देना नहीं है












Click it and Unblock the Notifications