Panna News: बतख का लालच पड़ा भारी, निगलने के चक्कर में धरा गया 'अजगर'
Python Rescue: पन्ना में स्थित कुसुम महदेले के फॉर्म हाउस में एक अजगर कई दिनों से बतख का शिकार करने घूम रहा था। रिमझिम बारिश के बीच शनिवार को उसने एक बतख को अपने जबड़े में दबा लिया, लेकिन भाग नहीं पाया। लोगों ने वनविभाग की टीम को बुला लिया। एक्सपर्ट ने पानी में छिपकर बैठे अजगर को पहले बाहर निकाला, फिर काबू में कर उसके हलक से बतख भी उगलवा डाली।

वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार पन्ना के जरुआपुर में पूर्व मंत्री कुसुम सिंह महदेले का फार्म हाउस है। यहां पर काम कर रहे लोगों ने एक भारी-भरकम अजगर को अंदर जाते फिर बतख का शिकार करते देखा था। फॉर्म हाउस में बनी छोटे से जलस्रोत (तलैया) के पानी में तैरती बतख को अजगर ने निगल लिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि यह सांप जहरीला नहीं होता है। इसकी पकड़ बहुत मजबूत होती है। वनकर्मियों ने रेस्क्यू के दौरान अजगर के मुंह से निगली हुई बतख भी उगलवा ली। इस दौरान फॉर्म हाउस के आसपास लोगों का भारी जमावड़ा लग गया।
वन्यजीवों के लिए मशहूर पन्ना जिले में कई प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। बरसात के समय में जंगलों से रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। प्रदेश के पूर्व मंत्री कुसुम सिंह महदेले के फार्म हाउस में एक विशाल अजगर देखने के लिए मिला। उसने फार्म हाउस की बतख को निगल लिया। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के रेस्क्यू दल ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications