Fact Check: भारतीय सेना ने लीपा घाटी में पाक सेना के गोला-बारूद डिपो को नहीं किया नष्ट, पुराना वीडियो वायरल
Fact Check India Pakistan War: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को एक सप्ताह होने को आया। बदले में भारत ने पाकिस्तान पर अभी तक सिर्फ तगड़ी डिप्लोमैटिक स्ट्राइक की है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को तो भारत की ओर से सैन्य कार्रवाई का भी डर सता रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना ने लीपा घाटी में पाकिस्तान के गोला-बारूद के डिपो को उड़ा दिया। फैक्ट चेक में यह दावा झूठा निकला है।
22 अप्रैल 2025 की दोपहर को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों पर आतंकी हमले में 26 की जान चली गई। आतंकवाद के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान को इस बार भारत कैसे सबक सिखाएगा? उरी हमले के बाद सर्जिक्रल व पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक की थी। इस बार पाकिस्तान पर अभी तक कोई बड़ी सैन्य कार्रवाई नहीं की गई है।

इधर, सोशल मीडिया पर Vikram Pratap Singh पर यह पोस्ट देखिए, जिसमें एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो आगे आबादी क्षेत्र दिखाई दे रहा है। मकान बन हुए हैं। उनके पीछे धमाका होता दिख रहा है। इस वायरल वीडियो दावा किया गया है कि Pakistan Army Ammunition Depot in Leepa Valley POK, destroyed by the Indian Army. अनुवाद- (लीपा घाटी POK में पाकिस्तानी सेना का गोला-बारूद डिपो भारतीय सेना द्वारा नष्ट कर दिया गया)
पानी बंद करने के बाद, भारत का पाकिस्तान पर हमला
Sanjay Madrasi Pandey | Ex-Reuters | Ex-Telegraph नाम की आईडी से भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करके जानकारी दी गई है कि 'चिंगारी उड़ रही है! पानी बंद करने के बाद, भारत अब पाकिस्तान पर अपने ही विस्फोटकों से हमला कर रहा है। भारतीय सेना ने लीपा घाटी, पीओके में पाकिस्तानी सेना के गोला-बारूद डिपो को नष्ट कर दिया। एक निर्णायक हमला!'
यह भी पढ़ें- Fact Check: इंडियन आर्मी अफसरों ने पाक से जंग लड़ने से नहीं किया इनकार, पुराने वीडियो से फैलाया जा रहा झूठ
भारत द्वारा हमले के दावे की सच्चाई?
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पीओके में पाक आर्मी का गोला-बारूद डिपो नष्ट करने के दावे की वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल शुरू की। वीडियो के कीफ्रेम व कीवर्ड से गूगल सर्च करने पर PakistanToday.Com पर 20 मार्च 2022 की एक खबर मिली।
इस वीडियो से संबंधित खबर में Short-circuiting causes accidental fire near Sialkot Garrison (सियालकोट गैरीसन के पास शॉर्ट-सर्किट के कारण आकस्मिक आग लग गई) शीर्षक से लगाई गई है। खबर में 'पाकिस्तान सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, सियालकोट छावनी के नजदीक स्थित एक सैन्य आयुध शेड (गोलाबारूद गोदाम) में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई।
ISPR ने बताया कि "समय पर और प्रभावी प्रतिक्रिया के चलते आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और उसे पूरी तरह से बुझा दिया गया।" सेना की मुस्तैदी से किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ। यह हादसा पूरी तरह से तकनीकी खामी यानी शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई। ISPR ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कोई जानबूझकर किया गया हमला नहीं था, बल्कि एक दुर्भाग्यपूर्ण तकनीकी दुर्घटना थी।'

पाकिस्तान के शहर सियालकोट में हुआ था बड़ा विस्फोट
वायरल दावे की पड़ताल में आगे बढ़े तो पता चला कि NDTV.Com ने भी यह खबर कवर की थी। वेबसाइट पर 20 मार्च 2022 पर लगाई गई खबर में बताया गया है कि उत्तरी पाकिस्तान के शहर सियालकोट में एक बड़ा विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज़ कथित तौर पर पंजाब प्रांत के छावनी क्षेत्र के पास सुनी गई। "पाकिस्तान - उत्तरी पाकिस्तान के सियालकोट सैन्य अड्डे पर कई विस्फोट हुए। शुरुआती संकेत हैं कि यह गोला-बारूद भंडारण क्षेत्र है। बड़ी आग लगी हुई है। कारण अभी तक सत्यापित नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- Fact Check: पुरानी खबर पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर वायरल, मृतकों के परिजनों को असल में कितना मुआवजा मिला?
विस्फोट पहलगाम से पहले का
MariA RazAa नाम की आईडी से 20 मार्च 2022 की सुबह यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपलोड किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा कि 'Something is Happening in #Sialkot Cant' ऐसे में स्पष्ट होता है कि यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले के बाद का नहीं बल्कि पहले का है। भारत-पाकिस्तान के मौजूदा तनावपूर्ण हालात से इस वीडियो का कोई लेना-देना नहीं है।
लीपा घाटी कहां पर है?
लीपा घाटी (Leepa Valley) पाकिस्तान के पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित एक सुंदर और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घाटी है। यह घाटी मुझफ्फराबाद जिले में आती है और नियंत्रण रेखा (LoC) के बेहद करीब स्थित है। भारतीय सीमा में हाजीपीर पास, तितवाल, करनाह और उरी सेक्टर हैं। घाटी नियंत्रण रेखा (LoC) से सटी होने के कारण संवेदनशील क्षेत्र है।
क्या है लीपा घाटी व इसकी विशेषताएं?
लीपा घाटी अपने हरे-भरे जंगलों, बर्फ से ढकी चोटियों और पारंपरिक लकड़ी के घरों के लिए जानी जाती है।
गर्मियों में यह घाटी बेहद रमणीय पर्यटन स्थल मानी जाती है। लीपा घाटी LoC के बिल्कुल पास है, इसलिए इसका सैन्य दृष्टि से विशेष महत्व है। भारत और पाकिस्तान के बीच इस क्षेत्र में अक्सर गोलाबारी और संघर्ष की घटनाएं होती रही हैं। यहां की मुख्य फसलें मक्का, गेहूं और सेब हैं। पारंपरिक पशुपालन और खेती पर आधारित जीवनशैली है।
यह भी पढ़ें- Fact Check: पहलगाम आतंकी हमले के बाद गन के साथ दिखे बाबर आजम, क्या है वायरल तस्वीर का सच?












Click it and Unblock the Notifications