Fact Check: पुरानी खबर पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर वायरल, मृतकों के परिजनों को असल में कितना मुआवजा मिला?
Fact Check of Pahalgam Attack Compensation: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल 2025 को पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 26 लोगों की जान ले ली। धर्म पूछ-पूछकर गोली मारी गई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सरकार ने मरने वालों की जाति पूछकर मुआवजा बांटा है। दलितों को छह लाख और सवर्ण जाति के हिंदुओं को सरकार ने 10 लाख का मुआवजा दिया है। फैक्ट चेक में यह दावा झूठा निकला है।
सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Ramu Kushwaha की यह पोस्ट देखिए, जिसमें 'कालवाड़ टाइम्स' नाम के अखबरार के मुख्य पेज की लीड खबर शेयर करते हुए सवाल उठाया गया है कि 'पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दलित परिवार को 6 लाख रुपया, स्वर्ण को 10 लाख रुपया क्यों? सरकार जीते जी तो कर ही रही है परन्तु मरने के बाद भी नहीं छोड़ रही है। अपनी जातिवादी की लोभ।'

इसी तरह से एक्स पर ही 'हम है फेंकू जी ✍ @Hariramkoushik' आईडी से भी इसी खबर को शेयर किया गया है। लिखा है कि 'सुना है पहले धर्म पूछा,फिर गोली मारी,अब ये पेपर भी पढ़ लो। क्या सरकार में बैठे ये लोग आतंकवादीयों से भी गए गुजरे है ? कथाकथित उच्च जाति के लोगों को मुआवजा 10 लाख रुपए और दलित को 1 लाख रुपए। जब विरोध हुआ तो राशि 1 से बढ़ाकर 6 लाख की अपने ही देश में हिंदू हिंदू से इस हद तक भेदभाव।'

पहलगाम आतंकी हमले 2025 में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे का दावा करने वाली इस खबर का सच जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने सबसे पहले गूगल पर Kalwad Times Epaper Today सर्च किया। हमें आज का कालवाड़ टाइम्स का कोई ई-पेपर नहीं मिला। ना ही kalwadtimes.com पर ऑनलाइन कोई खबरें मिली।

Kalwad Times नाम से फेसबुक पेज मिला, जिस पर 20 घंटे पहले पोस्ट की गई अखबार की वो ही वायरल खबर का पेज मिला। साथ ही कैप्शन में लिखा हुआ था कि 'यह वायरल खबर कालवाड़ टाइम्स में प्रकाशित नहीं है, इसे एडिट करके फिर वायरल किया जा रहा है, कालवाड़ टाइम्स इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।'
यह भी पढ़ें- Fact Check: पहलगाम आतंकी हमले के बाद गन के साथ दिखे बाबर आजम, क्या है वायरल तस्वीर का सच?
पड़ताल में आगे बढे तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर PIB Fact Check के अकाउंट पर 26 अप्रैल 2025 की दोपहर 2.13 बजे शेयर की गई पोस्ट मिली। इस पोस्ट में यह खबर और वायरल करवाने वालों की आईडी के स्क्रीन शॉट मिले। साथ ही पीआईबी की ओर से जानकारी दी गई कि 'सोशल मीडिया पर एक पुरानी खबर को हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जोड़कर गलत संदर्भ में साझा किया जा रहा है। ये ट्वीट फर्जी हैं।

वायरल खबर 7 जनवरी की, पहलगाम हमला 22 अप्रैल 2025 को हुआ
खास बात यह है कि इस वायरल खबर के अखबार कालवाड़ टाइम्स पर प्रकाशन की तारीख 7 जनवरी 2023 लिखी हुई जबकि पलहगाम हमला 22 अप्रैल 2025 को हुआ है। इस खबर का पहलगाम हमले से कोई लेना-देना नहीं है। वायरल दावा झूठा है।

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को कितना मुआवजा?
अगर यह खबर झूठी है तो क्या पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से कोई मुआवजा नहीं दिया गया? इस सवाल के जवाब जानने के जानने के लिए हमने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय का सोशल मीडिया अकाउंट एक्स खंगाला। यहां पर पहलगाम हमले के अगले दिन 23 अप्रैल 2025 सुबह 11:18 बजे की पोस्ट मिली, जिसमें मुआवजे की जानकारी शेयर की गई है।
एक्स अकाउंट Office of Chief Minister, J&K के अनुसार जम्मू-कश्मीर सरकार मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें- Fact Check: सरवन कुमारी ने नहीं क्रैक की UPSC, 145वीं रैंक देख बंटवाई मिठाई, IPS अंशिका वर्मा ने बताया सच
यह भी पढ़ें- Fact Check: गुर्जर समाज के इन 18 युवकों ने इस बार क्रैक नहीं की UPSC, लोग पुरानी सूची पर कर रहे प्राउड फील
यह भी पढ़ें- Fact Check: तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने रश्मिका मंदाना से नहीं की शादी, माला पहने की फर्जी फोटो वायरल
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications