Fact Check: इंडियन आर्मी अफसरों ने पाक से जंग लड़ने से नहीं किया इनकार, पुराने वीडियो से फैलाया जा रहा झूठ
Fact Check Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि भारतीय सेना के अधिकारियों ने बैठक में पाकिस्तान के साथ जंग करने में खुद को असमर्थ बताया है। फैक्ट चेक में यह वीडियो पुराना निकला है। भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात व वायरल बैठक का भारत-पाकिस्तान की जंग से कोई लेना-देना नहीं है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सुल्तान नाम की आईडी तो यहां तक दावा किया गया कि भारतीय सेना के जनरलों की यह बैठक लखनऊ स्थित मध्य कमान मुख्यालय में आयोजित हुई, जिसका सैन्य अफसरों ने वॉकआउट कर दिया था।

एक्स पर True Pakistani के नाम के अकाउंट से 27 अप्रैल 2025 की रात को वीडियो शेयर करके लिखा-Indian army generals reportedly walked out of a meeting, admitting they are not ready for war against Pakistan. Meanwhile PM Modi insist on conflicts, reality speak for itself, those criticizing the Pakistani army should reflect अनुवाद- (भारतीय सेना के जनरलों ने कथित तौर पर बैठक से बाहर निकलते हुए स्वीकार किया कि वे पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच पीएम मोदी संघर्ष पर जोर देते हैं, हकीकत खुद बयां करती है, पाकिस्तानी सेना की आलोचना करने वालों को खुद पर विचार करना चाहिए।)
यह भी पढ़ें- Fact Check: पहलगाम आतंकी हमले के बाद गन के साथ दिखे बाबर आजम, क्या है वायरल तस्वीर का सच?
यह वीडियो Aami @frieswala आईडी से भी शेयर किया गया है। लिखा-'Even the Indian Army refuses to be a puppet for Modi and BJP's dangerous agendas. Generals walking out speaks volumes.' अनुवाद- (यहां तक कि भारतीय सेना भी मोदी और भाजपा के खतरनाक एजेंडे की कठपुतली बनने से इनकार करती है। जनरलों का बाहर निकल जाना बहुत कुछ कहता है।)
Bàkhtàwàr ShàH @shah__writes ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-'A group of Indian Army generals reportedly walked out without giving a statement during a press interaction, leading to a journalist expressing disappointment by saying, "What a shame, you can't even fight with the Pakistan Army.' अनुवाद-(भारतीय सेना के जनरलों के एक समूह ने कथित तौर पर एक प्रेस वार्ता के दौरान कोई बयान दिए बिना बाहर निकल गए, जिसके कारण एक पत्रकार ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा, "क्या शर्म की बात है, आप पाकिस्तानी सेना से लड़ भी नहीं सकते।)
यह भी पढ़ें- Fact Check: सरवन कुमारी ने नहीं क्रैक की UPSC, 145वीं रैंक देख बंटवाई मिठाई, IPS अंशिका वर्मा ने बताया सच
India Pakistan War Rumors: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के इस वायरल वीडियो वनइंडिया हिंदी फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल शुरू की। सोशल मीडिया पर Indian Army generals कीवर्ड से सर्च किया। कमोबेश उपरोक्त सभी वायरल वीडियो जैसा दावा करने और भी कई वीडियो हमें मिले। इन्हीं के बीच Bàkhtàwàr ShàH 🇵🇰___ @shah__writes वाले वीडियो के नीचे Readers added context to this video on another post मिली, जिसमें Man Aman Singh Chhina की एक पोस्ट में 25 मार्च 2025 को यह वायरल वीडियो शेयर किया गया था, जो 19 सेकंड का है। मतलब भारत-पाकिस्तान जंंग से जोड़कर वायरल करवाया जा रहा वीडियो पुराना है। पहलगाम आंतकी हमले से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें- Fact Check: गुर्जर समाज के इन 18 युवकों ने इस बार क्रैक नहीं की UPSC, लोग पुरानी सूची पर कर रहे प्राउड फील
पड़ताल में आगे बढ़ने पर हमें Government of Punjab नाम के यूट्यूब चैनल पर 3:36 मिनट का यह वीडियो मिला, जिसमें पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री गौरव यादव, आईपीएस, सेना के अधिकारियों के साथ मंगलवार (25 मार्च, 2025) को दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इससे भी यह साबित होता है कि वायरल वीडियो पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालात से जुड़ा हुआ नहीं है। पहले की मीटिंग का है।
फेसबुक पेज PIB Fact Check ने भी वायरल वीडियो पुराना होने की पुष्टि की है। पीआईबी ने वायरल करवाई जा रही पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए 27 अप्रैल 2025 को लिखा कि 'भारतीय सेना के बारे में झूठे दावों के साथ एक पुराना वीडियो, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान स्थित अकाउंट द्वारा व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को संदर्भ से बाहर शेयर किया जा रहा है। शेयर किया गया वीडियो 25 मार्च 2025 की एक पुरानी प्रेस कॉन्फ्रेंस का है।
पहलगाम आतंकी हमला 2025
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में प्रमुख पर्यटन स्थल बायसारन क्षेत्र में 22 अप्रैल 2025 की दोपहर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश हिंदू पर्यटक थे। पाकिस्तान-आधारित लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने पहलगाम आतंकी हमले की शुरुआती जिम्मेदारी ली। उसके बाद दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हुआ था। हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी की घटनाएं बढ़ीं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
भारत सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदम
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को जांच सौंपी गई। NIA ने हमले की जांच अपने हाथ में ली और स्थानीय आतंकियों की पहचान की। कश्मीर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाए गए, जिसमें लगभग 500 लोगों को हिरासत में लिया गया और संदिग्ध आतंकियों के 9 घरों को ध्वस्त किया गया।
1. भारत ने पाकिस्तान के सैन्य सलाहकार को निष्कासित किया और अपने राजनयिकों को वापस बुलाया।
2. पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित की गईं और अटारी-वाघा सीमा को बंद कर दिया गया।
3. भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया, जिससे पाकिस्तान को मिलने वाले पानी की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ना तय है।
4. कश्मीर में 87 में से 48 पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- Fact Check: पुरानी खबर पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर वायरल, मृतकों के परिजनों को असल में कितना मुआवजा मिला?

Fact Check
दावा
भारतीय सेना के अधिकारियों ने बैठक में पाकिस्तान के साथ जंग करने में खुद को असमर्थ बताया है।
नतीजा
वीडियो पुराना है। इसका पहलगाम हमले के बाद सैन्य अफसरों की बैठक से कोई लेना-देना नहीं।
Rating
-
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications