Fact Check: क्या राहुल गांधी की रैली में उमड़ी थी इतनी भीड़, जानिए क्या है सच्चाई
नई दिल्ली। फेसबुक पर एक तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि ये राहुल गांधी के तमिलनाडु रैली की है। फोटो को लेकर कहा जा रहा है कि भीड़ राहुल गांधी के स्वागत के लिए उमड़ गई थी। तस्वीरों में मैदान में भारी भरकम भीड़ देखी जा सकती है। लेकिन जब इस फोटो की सत्यता जांची गई तो पता चला कि एक फोटो राहुल गांधी के रैली की नहीं है।

ये तस्वीरें DMK के नेता एमके स्टालिन की 19 मार्च को हुई एक रैली की है। आपको बता दें कि तमिलनाडु चुनाव में डीएमके और कांग्रेस का गठबंधन है लेकिन ये तस्वीर राहुल गांधी के रैली की नहीं है क्योंकि उस दिन राहुल गांधी असम में चुनावी सभा कर रहे थे।
ऐसे किया गया फैक्ट चेक
वायरल हो रही दोनों तस्वीरों को रिवर्स इमेज सर्च कर देखा गया तो पाया गया कि ये तस्वीर 19 मार्च को पोस्ट किया गया है। 19 मार्च को राहुल गांधी असम में रैली कर रहे थे। इसके बाद डीएमके के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगाला गया तो पता चला कि रात 10 बजकर 43 मिनट पर स्टालिन द्वारा डाली गई तस्वीरों को डीएके ने रीट्विट किया था।
Recommended Video
इसी में वो वायरल हो रही तस्वीर भी मिली। डीएमके ने फोटो पर कैप्शन लिखा था D किन्नथुकुवडु, सुलूर, पोलाची और थोंडमुथुर निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के वोटों के लिए अभियान। आपको बता दें कि तमिलनाडु में चुनाव 6 अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

Fact Check
दावा
Fake
नतीजा
These large crowds are not welcoming Rahul Gandhi in Tamil Nadu












Click it and Unblock the Notifications