Fact Check: SDM ज्योति मौर्य की खुदकुशी की फर्जी खबर वायरल, फूल-माला चढ़ी तस्वीर आई सामने!
उत्तर प्रदेश के बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य पिछले कई दिनों से अपने पति आलोक मौर्य के साथ पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच ज्योति मौर्य को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जिसमें ज्योति मौर्य के बारे में लगातार फर्जी खबरें भी फैलाई गईं।
इसी बीच एसडीएम ज्योति मौर्य की खुदकुशी की खबर सोशल मीडिया पर खूब चली। इतना ही नहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ज्योति मौर्य की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ी तस्वीर भी शेयर की।

सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि ज्योति मौर्य ने हालातों से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''आलोक मौर्य को फंसाने वाली ज्योति मौर्य मर गई। अभी-अभी ज्योति मौर्य का निधन हुआ।'' इस पोस्ट पर एक हजार से ज्यादा लाइक्स भी हैं।
एक यूट्यूब चैनल पर 'ज्योति मौर्य की मौत' शीर्षक से एक वीडियो अपलोड किया गया था। उस समय हर कोई स्तब्ध रह गया और ज्योति मौर्य के निधन की खबर ढूंढने लगा। लेकिन फिर पता चला की ये खबर फेक हैं। इसमें इस्तेमाल की गई डेड बॉडी की तस्वीर उन्नाव रेप पीड़िता के शव की थी। वहीं फूल-माला चढ़ी तस्वीर फर्जी और एडिट करके बनाई गई थी।
फेक खबर पर ज्योति मौर्य ने क्या कहा...?
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति मौर्य ने अपनी आत्महत्या वाली फेक पर प्रतिक्रिया भी दी है। ज्योति मौर्य ने कहा है कि ये एक फेक खबर कुछ लोगों द्वारा चलाई जा रही है।
ज्योति मौर्य ने कहा है कि जो लोग उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें चला रहे हैं और चरित्र हनन कर रहे हैं। उनके खिलाफ वो कानूनी कार्रवाई करेंगी।
क्या है ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य का विवाद
एसडीएम ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य की परेशानी भरी शादी तब सुर्खियों में आई जब आलोक मौर्य का आंसू बहाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आलोक का आरोप था कि एसडीएम बनने के बाद ज्योति ने उन्हें छोड़ दिया और उसका किसी और के साथ संबंध है। वहीं ज्योति मौर्य का कहना है कि आलोक मौर्य और उनके परिवार वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

Fact Check
दावा
दावा- हालातों से तंग आकर SDM ज्योति मौर्य ने कर ली खुदकुशी।
नतीजा
ये फर्जी खबर है। SDM ज्योति मौर्य ने ठीक हैं।












Click it and Unblock the Notifications