'पश्चिमी विमानों का यही हश्र होगा', रूस ने यूक्रेनी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया तो बोले यूजर, जानिए सच्चाई
Fact Check: रूस और यूक्रेन के बीच सालों से युद्ध जारी है। इस बीच रूस की राजधानी मास्को में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। जिसमें अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस बीच एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कथित तौर पर रूसी सेना को यूक्रेनी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराते हुए देखा जा रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा कि रूस ने F-16 को मार गिराया। यूक्रेन भेजे गए सभी पश्चिमी विमानों का यही हश्र होगा। वहीं, जब इस वीडियो का फैक्ट चेक किया गया तो इसका सच कुछ और ही निकला।

इंडिया टुडे फैक्ट चेक के मुताबिक, सीरिया का वायरल वीडियो 11 साल से ज्यादा पुराना है। इसका रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि फरवरी में एक साक्षात्कार में नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने समय सीमा निर्दिष्ट किए बिना कहा था कि गठबंधन चाहता है कि एफ-16 जेट यूक्रेन को जल्द से जल्द उपलब्ध हों।
इसके अलावा 20 मार्च को ग्रीस के एथेंस से 175 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में पसथौरा द्वीप के पास एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान एक ग्रीक एफ-16 लड़ाकू विमान एजियन सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कथित तौर पर पायलट को बचा लिया गया।
यह भी पढ़ें- रूस में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों का खूनखराबा, भारत में ISIS का 'इंडिया हेड' पकड़ाया, कितने तैयार हम?

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications