Fact Check: क्या 2000 के नोट के बाद अब 500 रुपए के नोट अवैध? यहां जानिए सच्चाई
सोशल मीडिया में 500 रुपए के नोट के वैध और अवैध को लेकर चर्चा बनी हुई है। मैसेज तेजी से फॉरवर्ड किया जा रहा है, जिसमें 500 रुपये के नोट को नकली बताया गया है। आइबीआई ने सच का खुलासा किया है।
नोटबंदी और फिर 2000 रुपए के नोटों का चलन बंद होने के बाद अब 500 के नए नोट चर्चा का विषय बने हुए हैं। वो भी ऐसे नोट जिनके नंबर पैनल में स्टार (*) चिह्न अंकित है। इन नोटों के वैध होने पर सवाल सोशल मीडिया पर उठने लगे हैं।
कहा जा रहा है कि यह नोट नकली हैं। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन अफवाहों पर से पर्दा हटाया है। जिसे पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। आइए जानते हैं क्या है सच?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कहता है कि जिन नोटों पर नंबर पैनल में स्टार (*) की छवि अंकित है, वो पूरी तरह से वैध हैं। आरबीआई का स्पष्टीकरण नंबर बोर्ड पर मौजूद स्टार (*) छवि वाले बैंक नोटों की वैधता कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर बातचीत का विषय बनने के बाद आया है। इस संबंध में, यह सूचित किया जाता है कि स्टार (*) चिन्ह एक बैंक नोट के नंबर पैनल में डाला जाता है, जिसका उपयोग क्रमबद्ध क्रमांकित बैंक नोटों के 100 टुकड़ों के पैकेट में दोषपूर्ण मुद्रित बैंक नोटों के प्रतिस्थापन के रूप में किया जाता है।
आरबीआई ने यह भी कहा कि स्टार (*) चिन्ह वाला बैंकनोट किसी भी अन्य कानूनी बैंकनोट के समान होता है, सिवाय इसके कि नंबर पैनल में, उपसर्ग और सीरियल नंबर के बीच एक स्टार (*) चिन्ह जोड़ा जाता है। स्टार (*) प्रतीक एक पहचानकर्ता है कि यह एक प्रतिस्थापित/पुनः मुद्रित बैंकनोट है।

Fact Check
दावा
वायरल दावा गलत है
नतीजा
स्टार चिन्ह वाले 500 रुपये के नोट अवैध नहीं है












Click it and Unblock the Notifications