Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 में वोट नहीं देने पर बैंक से कट जाएंगे 350 रुपये? क्या है इस दावे का सच

Fact Check: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसी महीने 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इसको लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। सभी पार्टियां जनता को अपनी तरफ खींचने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं।

इस बीच लोकसभा चुनाव को लेकर एक पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में जो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, चुनाव आयोग द्वारा उनके बैंक खातों से 350 रुपये काट लिए जाएंगे।

350

बैंक अकाउंट से कट जाएंगे 350 रुपये

इस पोस्ट के मुताबिक, अगर कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग नहीं करेगा तो उनके खाते से 350 रुपये कट जाएंगे। इसका सीधा कहना है कि सभी मतदाताओं को मतदान अनिवार्य रूप से करना होगा। नहीं तो उनके खाते से 350 रुपये कट जाएंगे।

ऐसी खबरों को ना करें शेयर, पीआईबी ने दी सलाह

हालांकि, जब इस दावे का फैक्ट चेक किया गया तो इसका सच कुछ और ही निकला। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में बताया कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग ने इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया है। साथ ही उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि ऐसी खबरों को शेयर ना करें।

यह भी पढ़ें- Bank Holidays in April 2024: अप्रैल में आधे महीने रहेंगे बैंक बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, करिए चेक

Fact Check

दावा

false

नतीजा

false

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+