Bank Holidays in April 2024: अप्रैल में आधे महीने रहेंगे बैंक बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, करिए चेक
Bank Holidays in April 2024: इस साल का मार्च महीना अब खत्म होने पर है। वहीं नया महीना अप्रैल का शुभारंभ होने वाला है। इस बार सोमवार यानी एक अप्रैल को नया माह शुरू हो रहा है। नये महीने में कितने दिन छुट्टी रहेगी, इसके बारे में बता रहे हैं। साथ ही कितने दिन बैंक बंद रहेंगे, इसके बारे में भी बता रहे हैं।
अगर आपका भी बैंक में कोई काम है तो घर से निकलने से पहले हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें। नहीं तो परेशानी होगी। इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक इस बार अप्रैल में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।

बता दें कि हॉलिडे लिस्ट को अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहार और जयंती के अनुसार तैयार किया गया है। इस बार सोमवार यानी 1 अप्रैल को ईस्टर मंडे भी है। इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि इस दिन सालाना क्लोजिंग के कारण पूरे देश में बैंक में छुट्टी रहेगी।
ये रही अप्रैल 2024 बैंक हॉलिडे की लिस्ट (April 2024 Bank Holiday List)
1 अप्रैल- सालाना क्लोजिंग के कारण पूरे देश में बैंक में छुट्टी रहेगी।
5 अप्रैल- बाबू जगजीवन राम जयंती और जूमत जुमातुल विदा के चलते तेलंगाना और जम्मू-श्रीनगर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
7 अप्रैल- संडे के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा।
9 अप्रैल- गुड़ी पड़वा, उगाड़ी फेस्टिवल, तेलगु न्यू ईयर और चैत्र नवरात्र के पहले दिन के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
10 अप्रैल- ईद (कोच्चि, केरल में बैंकों में अवकाश)।
11 अप्रैल- ईद (चंडीगढ़, गंगटोक, कोच्चि को छोड़कर) पूरे देश में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
13 अप्रैल- दूसरे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।
14 अप्रैल- संडे के चलते बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैल- बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस को लेकर गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
17 अप्रैल- रामनवमी के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
20 अप्रैल- गरिया पूजा के कारण अगरतला में बैंकों में छुट्टी रहेगा।
21 अप्रैल- संडे के चलते बैंक बंद रहेंगे।
27 अप्रैल- चौथे शनिवार के चलते सभी बैंक रहेंगे बंद
28 अप्रैल- संडे के चलते बैंक बंद रहेंगे।
इस बार अप्रैल में काफी छुट्टी है। ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए समय रहते अपना काम निपटा लें। अगर बैंक बंद है तो भी आप अपना काम नेट बैंकिंग के तहत कर सकते हैं। पैसे का लेनदेन आप यूपीआई के तहत भी कर सकते हैं। एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications