Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: महाकुंभ वाले IIT Baba को नहीं मिला राष्‍ट्रपति से अवार्ड, जानें कौन हैं अर्जुन अवार्डी अभय सिंह?

IIT Baba: महाकुंभ वाले आईआईटी बाबा अभय सिंह के बारे में सोशल मीडिया पर गलत दावा किया जा रहा है कि उनको राष्‍ट्रपति के हाथों अर्जुन अवार्ड मिला है जबकि सच्‍चाई यह है कि ये अभय सिंह आईआइटी बाबा नहीं बल्कि स्क्वैश खिलाड़ी ह

IIT Baba: उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 से सुर्खियों में आए आईआईटी बाबा अभय सिंह के बारे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों अवार्ड मिला है जबकि सच्‍चाई यह है कि अवार्ड पाने वाले शख्‍स का नाम भी अभय सिंह ही है, लेकिन ये आईआईटी बाबा नहीं बल्कि कोई और है।

दरअसल, 10 जनवरी 2025 को राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2024 प्रदान किए गए। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अन्‍य खिलाड़ियों के साथ ही अभय सिंह को अर्जुन अवार्ड से नवाजा है। इधर, सोशल मीडिया यह दावा किया जाने लगा कि अवार्ड पाने वाले अभय सिंह आईआईटी बाबा है।

यह भी पढ़ें- Fact Check: महाकुंभ में आए IITian बाबा नहीं हैं पाक ISI जासूस, जांच में झूठा निकला दावा

Fact Check IIT Baba Abhay Singh

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर Kushwaha's of India @thekushwahaman की पोस्‍ट में
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2024 समारोह का वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा है कि 'एक IITian अभय सिंह जो बाबा बन गया वो विद्वान तो था ही साथ में उसे अर्जुन पदक भी मिले थे। कांस्य और स्वर्ण पदक उसे प्राप्त हुए। #IITianBaba #AbhaySingh' इसी तरह का दावा सोशल मीडिया की अन्‍य पोस्‍ट किया गया है।

Fact Check IIT Baba Abhay Singh

आईआईटी बाबा को अर्जुन अवार्ड नहीं मिलने की सच्‍चाई कैसे पता चली?

सोशल मीडिया पर वायरल दावे की पड़ताल में वन इंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने पाया कि आईआईटी बाबा मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं जबकि अर्जुन अवार्ड पाने अभय सिंह का रिश्‍ता उत्‍तर प्रदेश और चेन्‍नई से है। आईआईटी बाबा इंजीनियरिंग से अध्‍यात्‍म की राह पर है। बीते डेढ़ साल से जुना अखाड़े से जुड़ हैं। जबकि अर्जन अवार्ड खेलों में उल्‍लेखीनय प्रदर्शन पर दिया जाता है ना कि अध्‍यात्‍म के क्षेत्र में।

कौन हैं आईआईटी बाबा अभय सिंह?

अभय सिंह का पूरा नाम अभय सिंह ग्रेवाल है। महाकुंभ 2025 में आईआईटियन बाबा के नाम फेमस हुए अभय सिंह मूलरूप से हरियाणा के झज्‍जर के रहने वाले हैं। बॉम्‍बे आईआईटी से अभय‍ सिंह ने एयरोस्पेस में इंजीनियरिंग के बाद वैराग्‍य जीवन अपना लिया। महाकुंभ 2025 में वायरल हुए हैं। हाल ही आईआईटी बाबा का क्‍लीन शेव लुक भी
चर्चा का विषय बना हुआ है।

अर्जुन अवार्डी अभय सिंह कौन हैं?

हाल ही राष्‍ट्रपति से अर्जुन अवार्ड 2024 पाने वाले अभय सिंह स्क्वैश खिलाड़ी हैं। इनके पिता गुरुप्रीत सिंह चेन्‍नई में व्‍यवसाय करते हैं। अभय सिंह के दादा प्रद्युमन सिंह किसी जमाने में पीलीभीत में वकालत करते थे। इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक की नौकरी मिलने पर उन्होंने वकालत छोड़ दी और चेन्नई में जाकर बस गए। वहीं, प्रद्युमन सिंह के भाई अभी भी उत्‍तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज में रहते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+