Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact- Check: क्या राहुल गांधी ने गरीब महिलाओं को हर महीने 1 लाख देने का किया वादा? जानिए Viral Video का सच

Fact- Check: कांग्रेस दिग्गज राहुल गांधी का एक वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि उन्होंने ये कहा है कि निम्न आय वर्ग की महिलाओं के खातों में हर महीने एक लाख रुपए देने का वादा किया है। वीडियो की अवधि 19 सेकंड है, जिसमें कथित रूप से राहुल गांधी को कांग्रेस की चुनावी घोषणाओं और वादों को बारे में चर्चा करते सुना जा सकता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने भारत में ग़रीब महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने एक लाख रुपये जमा करने का वादा किया है। 19 सेकंड लंबे इस वीडियो में राहुल गांधी को कहते हुए सुना जा सकता है, "एक लाख रुपये हिंदुस्तान के सबसे गरीब महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने ..."

Fact-Check Rahul Gandhi speech

क्या है दावा ?
वायरल वीडयो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूज़र्स ने शेयर किया है। एक यूज़र ने लिखा, "भारत में अधिकांश मध्यमवर्गीय परिवार प्रति वर्ष 12 लाख से कम कमाते हैं। राहुल गांधी चाहते हैं कि वे उन्हें वोट दें ताकि, उन पर भारी कर लगाने के बाद, बेरोजगारों को प्रति वर्ष 12 लाख रुपए दिए जा सकें।

दावा भ्रामक
कथित रूप से राहुल गांधी को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि गरीब महिलाओं के बैंक खाते में सालाना एक लाख रुपये और हर महीने 8,500 रुपये जमा किए जाएंगे, जो कि एक भ्रम की स्थिति है।

फैक्ट चेक में क्या मिला?
वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि जो वीडियो क्लिप शेयर की जा रही है, वो मई 15 को, पूर्वी ओडिशा के बोलांगीर में आयोजित एक कांग्रेस रैली में राहुल गांधी के बयान का एक हिस्सा है। वीडियो को आईएनसी ने अपने यूट्याब चैनल पर भी इसे लाइव स्ट्रीम किया था। राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भारत में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को उनके बैंक खाते में प्रति माह 8,500 रुपये मिलेंगे, जो एक साल में कुल एक लाख होंगे। वीडियो की समयावधि 29:15 मिनट है। मंच से राहुल गांधी ने एक महिला सुष्मिता साहू का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, "4 जुलाई को, सुष्मिता साहू जैसी ओडिशा में, यूपी में , तमिलनाडु और हिंदुस्तान के हर प्रदेश में करोड़ों महिलाएं जागेंगी और अपने बैंक अकाउंट को चेक करेंगी (2), और 4 जुलाई को एक महीने की किस्त 8,500 रुपये उनके बैंक अकाउंट में मिलेगा।"

Fact Check

दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने भारत में ग़रीब महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने एक लाख रुपये जमा करने का वादा किया।

नतीजा

पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो मूल वीडियो से छेड़छाड़ करके तैयार किया गया। ऐसे में वीडियो में किया गया दवा फर्जी है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+