fact check: जर्मनी के चांसलर ने अपने ऑफिस में लगा रखी है पंडित नेहरू की तस्वीर? जानें सच

नई दिल्ली, 05 मई: पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जर्मनी के चांसलर ओलाफ शॉल्ज से बर्लिन में मुलाकात की थी। अब सोशल मीडिया पर इन दोनों राष्ट्राध्यक्षों की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों नेताओं के पीछे मौजूद दीवार पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर भी नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि, जर्मनी के चांसलर ने अपने ऑफिस में पंडित नेहरू की तस्वीर लगा रखी है।

fact check Photo Of first PM Nehru Portrait At PM Modi German Chancellor Scholz Meet

वायरल तस्वीर को लेकर दावा किया गया है कि‌ यह तस्वीर जर्मनी की राजधानी बर्लिन के उस कक्ष की है जहां कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज की मुलाकात हुई थी। सोशल मीडिया यूजर ने इस फोटो के साथ लिखा, नेहरू को कहां कहां मिटाओगे? जर्मन चांसलर और मोदी बर्लिन में जिस हॉल में मिले थे, उस हॉल में नेहरू पहले से ही मौजूद हैं। जर्मनी ने मोदी को संदेश दे दिया।

यही नहीं बिहार महिला कांग्रेस के वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से भी इस तस्वीर को पोस्ट किया गया है। साथ में लिखा है कि प्रधानमंत्री, नेहरू को मिटाने कि चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन उन्हें मिटाना आसान नहीं है। ट्विटर और फेसबुक पर ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर वन इंडिया ने फैक्ट चेक किया है। पड़ताल में ये तस्वीर फर्जी साबित हुई है।

fact check Photo Of first PM Nehru Portrait At PM Modi German Chancellor Scholz Meet

जबलपुर: नर्मदा घाट पर समुदाय विशेष के लोगों के साथ मारपीट, प्रतिबंध लगाने की मांग

वायरल फोटो को रिवर्स सर्च करने पर ये तस्वीर प्रधानमंत्री मोदी के पेज पर मिली। इस तस्वीर को मोदी शॉल्ज की मुलाकात की कुछ दूसरी तस्वीरों के साथ 3 मई 2022 को शेयर किया गया था। दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात रूस यूक्रेन जंग समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत को लेकर हुई थी। उस तस्वीर में दीवार पर लगी नेहरू की तस्वीर नहीं दिख रही है। इससे साफ हो जाता है कि, इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ हुई है। फोटो को मॉर्फ्ड करके शेयर किया जा रहा है।

Fact Check

दावा

पीएम मोदी ने जिस कमरे में जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज से मुलाकात की, वहां भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगी हुई थी।

नतीजा

पीएम मोदी की ओलाफ शॉल्ज से मुलाकात की वायरल तस्वीर फर्जी है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+