जबलपुर: नर्मदा घाट पर समुदाय विशेष के लोगों के साथ मारपीट, प्रतिबंध लगाने की मांग

जबलपुर, 5 मई : पिछले कुछ दिनों में देश के अलग अलग इलाकों में हुई सांप्रदायिक हिंसा और लाउड स्पीकर की उठी सियासी आवाज के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक और नए मुद्दे को हवा दी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के मुताबिक नर्मदा के घाटों पर समुदाय विशेष की दस्तक पर अब डंडे लहराए जा रहे हैं। जबलपुर के जिल्हरी घाट पर गर्मी के दिनों में बड़ी संख्या में स्थानीय महिला पुरुष तैराकी सीखने,स्नान करने पहुंचते हैं।

Hinduist organization assaulted the people of a particular community at Narmada Ghat

Recommended Video

      Jabalpur में Narmada Ghat पर दावेदारी की जंग, एक समुदाय ने दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी

      लेकिन हिंदूवादी संगठन के कुछ लोगो का आरोप है कि पुण्य सलिला मां नर्मदा के इस पावन तट को समुदाय विशेष के लोगों ने अय्याशी का अड्डा बना लिया है। यहां तैराकी सीखने, नहाने वाली महिला लड़कियों से छेड़खानी की जा रही है। तैराकी प्रशिक्षण के दौरान मुस्लिम युवकों की टोली जमघट लगा लेती है,जिसमे से कई युवक शराब के नशे में भी चूर रहते है।

      हिंदू संगठन का आरोप है कि यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल वीडियो में हिंदूवादी संगठन के सदस्य अब खुद ऐसे तत्वों को खदेड़ रहे हैं। सरकार से मांग भी की गई है कि हिंदुओं की पवित्र नदियों घाटों प ऐसे लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए।

      तो क्या पानी पीने पर चलेंगे डंडे!
      पवित्र नर्मदा का मध्यप्रदेश के अमरकंटक से उद्गम होता है। बहुत ही छोटी जलधारा के रूप निकली नर्मदा जबलपुर जैसे कई शहरों समेत गुजरात तक प्यास बुझाती है। इसके आंचल में बसे शहर के लोगों के लिए जीवनदायिनी नर्मदा ने कभी भेदभाव नहीं किया। लेकिन यह पहला मौका है जब हाल ही में हुई कुछ सांप्रदायिक घटनाओं के बाद नर्मदा जैसी नदी को एक नए रंग में रंगने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि नर्मदा घाटों पर समुदाय विशेष के प्रतिबंध की मांग कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोग नर्मदा के पानी उपयोग पर भी क्या ऐतराज जताएंगे?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+