Fact Check: बाबर आजम करने जा रहे हैं शादी? पाकिस्तानी कप्तान ने भारत में खरीदी 7 लाख की शेरवानी?

Babar Azam Marrige?: विश्नकप 2023 में अपनी लचर कप्तानी और टीम के प्रदर्शन की वजह से लोगों के बीच आलोचना के केंद्र बने पाकिस्तानी कैप्टन बाबर आजम लगातार अपने ही वतन के दिगग्जों के निशाने पर भी हैं। वहां की मीडिया में कहा जा रहा है की विश्नकप के बाद बाबर आजम की कप्तानी जा सकती है तो वहीं दूसरी ओर एक खबर ने और जोड़ा पकड़ा हुआ है, जिसमें कहा जा रहा है कि World Cup के बाद बाबर आजम शादी करने जा रहे हैं और इसी वजह से वो जमकर इंडिया में शॉपिंग कर रहे हैं।

babar azam

उन्होंने करीब 7 लाख की शेरवानी खरीदी है। यही नहीं वो लाखों की ज्वैलरी भी खरीद चुके हैं। इस खबर ने पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर बाबर को चर्चित किया हुआ है। तो वहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें बधाई तक दे डाली और कुछ लोगों ने उनसे उनकी होने वाली बेगम के बारे में भी सवाल भी पूछा डाले हैं, जैसे कि वो कौन हैं? कहां रहती हैं? वगैरह-वगैरह।

Saya Corporation ने किया खंडन

हालांकि बाबर आजम ने अभी तक इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन Saya Corporation की ओर से इस बारे में ट्वीट किया गया है।

बाबर आजम ने नहीं खरीदी शरेवानी

उसने 6 नवंबर को अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा कि 'हम कुछ मीडिया प्लेटफार्मों पर चल रही पूरी तरह से झूठी रिपोर्टों को दृढ़ता से खारिज करते हैं जिसमें कहा गया है कि कप्तान बाबर आजम मौजूदा विश्व कप के बीच भारत में कपड़े और आभूषणों की खरीदारी में लगे हुए हैं।' आपको बता दें कि Saya Corporation विश्व का Sports Management Group है।

सभी को निमंत्रण दूंगा शादी में...

मालूम हो कि बाबर आजम पाकिस्तान के मोस्ट इलेजिबल बैचलर में से एक हैं। उनकी शादी का इंतजार उनसे ज्यादा उनके फैंस को है। अक्सर उनसे इंटरव्यू में पूछा जाता है कि वो शादी कब कर रहे हैं? तो मुस्कुराकर यही बोलते हैं कि 'जब भी करूंगा , सबको बता कर करूंगा और सभी को निमंत्रण दूंगा। फिलहाल अभी मेरा पूरा ध्यान अपने खेल पर है।'

क्या खतरे में है बाबर आजम की कप्तानी?

गौरतलब विश्वकप के बाद पाकिस्तान को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके लिए वो ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। अब देखते हैं कि इस सीरीज में कैप्टन बाबर रहते हैं या फिर पीसीबी किसी ओर कैप्टन की सीट सौंपेगी। मालूम हो कि टेस्ट सीरीज का पहला मैच 14 दिसंबर, दूसरा मैच 26 दिसंबर और तीसरा मैच 3 जनवरी को खेला जाएगा।

Fact Check

दावा

बाबर आजम ने इंडिया में खरीदी 7 लाख की शेरवानी?

नतीजा

बाबर आजम ने कोई शेरवानी नहीं खरीदी है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+