Fact Check: नेपाल में एक साथ थे राहुल गांधी और सिंधिया! जानें वायरल फोटो का असली सच

नई दिल्ली, 06 मई: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी नेपाल की निजी यात्रा को लेकर बीजेपी के निशाने पर हैं। नेपाल से उनका एक वीडियो सामने आया था, जहां एक क्लब में वो अपने दोस्त के साथ मौजूद थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मच गया। वहीं अब इसी से जोड़कर राहुल गांधी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दावे किया जा रही है कि सिंधिया और राहुल गांधी नेपाल में एक शादी में शामिल हुए हैं। जहां वो बगले झांकते दिखे, क्या है इस वायरल फोटो की सच्चाई, जानिए...

Rahul Gandhi Fact Check

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पांच और लोगों के साथ दिखाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर की जा रही है कि सिंधिया और गांधी नेपाल में एक शादी में शामिल हो रहे हैं। यह दावा उस किया जा रहा है, जब नेपाल के काठमांडू के एक पब से हाल ही में राहुल गांधी की वीडियो वायरल हुई थी। राहुल गांधी अपनी एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल यात्रा पर गए थे।

दावा- राहुल और सिंधिया एक साथ

सोशल मीडिया पर इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- "एक तरफ राहुल गांधी जी की शख्सियत से नेपाल के लोग काफी प्रभावित हुए और दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया बगले झांकते दिखाए दिए गए नेपाल में..किसका आत्मविश्वास उच्चतम स्तर पर था और किसका गिरा हुआ वो इस फोटो से पहचाना जा सकता है।" लेकिन जब इस फोटो की हकीकत सामने आई तो दावा पूरी तरफ से भ्रामक साबित हुआ।

हकीकत-10 साल पुरानी फोटो नेपाल की नहीं

फोटो की हकीकत यह कि यह फोटो 10 साल पुरानी है। साथ ही नेपाल की नहीं है। जब फोटो की पड़ताल की गई तो यह साल 2011 में ली गई तस्वीर सामने आई। दोनों नेताओं को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के शादी समारोह में भाग लेते हुए दिखाया गया है। राहुल गांधी और सिंधिया के साथ फोटो में पूर्व राजा जिग्मे सिंगे वांगचुक और उनकी तीन पत्नियां हैं। गूगल पर इस तस्वीर की रिवर्स इमेज सर्च करने पर हिंदुस्तान टाइम्स की 15 अक्टूबर 2011 की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें ऐसे ही तस्वीर थी, इससे साफ होता है कि फोटो को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरफ से फेक है।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि नेपाल में राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ शादी में मौजूद थे।

नतीजा

फोटो पूरी तरह से झूठी है। यह फोटो 10 साल पुरानी है और नेपाल की नहीं भूटान की है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+