Fact Check: धोनी के हाथ में भगवद गीता तो रोहित शर्मा के पास कौन सी बुक? जानिए वायरल दावे की हकीकत

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एमएस धोनी की तरह श्री भगवद गीता का पढ़ते रोहित शर्मा की दिखाई गई है।

Rohit Sharma on Bhagavad Gita reading

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की एक तस्वीर वायरल हो रही है। कथित रूप से ये दावा किया जा रहा है कि वे भगवद गीता का परिचय पढ़ रहे हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हुई थी।

रोहित शर्मा को जो तस्वीर दिखाई जा रही है वो एडिट की गई है। रोहित शर्मा के हाथ में "भगवद गीता का परिचय" नाम की पुस्तक उनके फोटो को एडिट करते हुए जोड़ी गई है। जिस तस्वीर को एडिट किया गया उसमें वो क्रिकेट विषय पर लिखी एक किताब पकड़े हुए थे। रीयल तस्वीर 30 अक्टूबर, 2020 को पोस्ट की गई थी। जिसमें वे "क्रिकेट द्रोण: फॉर द लव ऑफ वासू" नाम की पुस्तक लिए देखे जा सकते हैं।

ये पुस्तक क्रिकेटर से कोच बने वासुदेव जगन्नाथ (वासु परांजपे) के जीवन और करियर को लेकर लिखी गई है। बुक को पूर्व क्रिकेटर परांजपे के बेटे और वर्तमान क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य जतिन परांजपे और खेल पत्रकार आनंद वासु द्वारा लिखी गई थी। दोनों तस्वीरों में फर्क सिर्फ इतना है कि क्रिकेटर के हाथ में वासु की बायोग्राफी के बजाय इस्कॉन के संस्थापक अभय चरणरविंदा भक्तिवेदांत स्वामी द्वारा लिखित "भगवद गीता का परिचय" की पुस्तक थी।

अपने वास्तविक ट्वीट में रोहित शर्मा ने लिखा, "क्रिकेट जगत के एक महान व्यक्ति के बारे में #CricketDrona एक अवश्य पढ़ी जाने वाली पुस्तक है। वासु सर मेरे करियर के प्रभावशाली लोगों में से एक रहे हैं जिन्होंने मुझे सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया और मुझे युवावस्था के दिनों में आत्मविश्वास दिया जिससे मुझे बहुत मदद मिली।"

पड़ताल में सामने आया को रोहित शर्मा की "भगवद गीता का परिचय" पुस्तक साथ तस्वीर वास्तविक नहीं है। ऐसे में तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा फर्जी है। बता दें कि रोहित ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। धोनी ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं।

Fact Check

दावा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही है। कथित रूप से ये दावा किया जा रहा है कि वे "भगवद गीता का परिचय" नाम की पुस्तक पढ़ रहे हैं।

नतीजा

पड़ताल में सामने आया को रोहित शर्मा की "भगवद गीता का परिचय" पुस्तक साथ तस्वीर वास्तविक नहीं है। ऐसे में तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा फर्जी है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+