Fact Check: प्रियंका गांधी का पुराना विरोध प्रदर्शन वाला वीडियो वक्फ एक्ट से जोड़कर किया जा रहा है ग़लत दावा
Fact Check old Video of Priyanka Gandhi: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर अन्य लोगों के साथ बैठकर विरोध प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश करती दिख रही हैं। गलत दावा किया जा रहा है कि यह प्रदर्शन वक्फ एक्ट के खिलाफ किया गया था।

सबसे पहले Sandeep Khasa (@SamKhasa_) के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है वीडियो देखिए, जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'काँग्रेस वक्फ बिल पर भाजपा सरकार को बेल्ट ट्रीटमेंट दे रही है। जयराम रमेश ने कहा है कि वक्फ बिल के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। वक्फ बिल जमीनों को लूटने के लिए लाया गया है, इसके खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक पर प्रदर्शन करेगी।'

फेसबुक पर Ziaur Rahman Chowdhury ने इसी वीडियो का कुछ शेयर करते हुए दावा किया कि 'अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सांसद प्रियंका गांधी वक्फ बिल के विरोध में सड़कों पर बैठीं।' अन्य कई यूजर भी इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी के वक्फ बिल के विरोध में सड़क पर धरना-प्रदर्शन की बात कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी के वीडियो की हकीकत क्या है?
यह दावा ग़लत है। यह वीडियो वक्फ एक्ट से जुड़ा नहीं है। यह अगस्त 2022 का वीडियो है जब प्रियंका गांधी ने महंगाई और बेरोज़गारी के मुद्दों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया था।

कैसे पता चली हकीकत?
प्रियंका गांधी के वायरल वीडियो के कुछ हिस्सों को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें 5 अगस्त 2022 को 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' द्वारा X (पहले ट्विटर) पर साझा किया गया एक पोस्ट मिला। इसमें बताया गया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय के बाहर अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध कर रही थीं।
क्या हुआ था उस दिन?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी सभी ने काले कपड़े पहनकर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध जताया था। दिल्ली पुलिस ने उन्हें राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने से रोका और कई नेताओं को हिरासत में लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 200 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, और प्रियंका गांधी को भी जबरन पुलिस वाहन में बैठाकर ले जाया गया।
यह भी पढ़ें- Fact Check: उस हाथी ने नहीं बचाया हैदराबाद वाला जंगल, जिसका JCB से लड़ने का VIDEO हो रहा वायरल
वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 कब से लागू हुआ?
वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 अब देशभर में लागू हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 8 अप्रैल 2025 से इसे प्रभावी करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रमुख बदलाव
वक्फ संपत्ति घोषित करने की प्रक्रिया में बदलाव: अब कोई भी संपत्ति वक्फ घोषित करने के लिए दानकर्ता का कम से कम 5 वर्षों से मुस्लिम होना अनिवार्य है। साथ ही, सरकारी संपत्तियों को वक्फ घोषित नहीं किया जा सकेगा।
विवाद समाधान की प्रक्रिया में सुधार: अब वक्फ ट्रिब्यूनल के निर्णयों के खिलाफ 90 दिनों के भीतर उच्च न्यायालय में अपील की जा सकती है।
वक्फ बोर्ड की संरचना में समावेशिता: केंद्रीय व राज्य वक्फ बोर्डों में दो गैर-मुस्लिम और दो मुस्लिम महिलाओं का प्रतिनिधित्व अनिवार्य किया गया है।
संपत्ति सर्वेक्षण और प्रबंधन में पारदर्शिता: अब वक्फ संपत्तियों का सर्वेक्षण जिलाधिकारी (कलेक्टर) द्वारा किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
कानूनी चुनौतियाँ
वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 12 याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की याचिका भी शामिल है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया है, जिससे किसी भी निर्णय से पहले सरकार का पक्ष सुना जाए।
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को संसद के दोनों सदनों-लोकसभा और राज्यसभा-ने बहुमत से पारित कर दिया है।
लोकसभा में मतदान
पक्ष में: 288 वोट
विपक्ष में: 232 वोट
चर्चा की अवधि: 12 घंटे से अधिक
प्रमुख मुद्दे: विपक्ष ने गैर-मुस्लिम सदस्यों की वक्फ बोर्ड में नियुक्ति पर आपत्ति जताई।
राज्यसभा में मतदान
पक्ष में: 128 वोट
विपक्ष में: 95 वोट
चर्चा की अवधि: 14 घंटे से अधिक
प्रमुख मुद्दे: विपक्ष ने विधेयक को मुसलमानों के अधिकारों के खिलाफ बताया।

Fact Check
दावा
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सांसद प्रियंका गांधी वक्फ बिल के विरोध में सड़कों पर बैठीं।
नतीजा
प्रियंका गांधी के विरोध प्रदर्शन का यह वीडियो साल 2022 का है। वक्फ संशोधन बिल 2025 के विरोध प्रदर्शन का गलत दावा किया जा रहा है।
Rating
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications