Fact Check: क्या होने वाला है खेला? राहुल गांधी-नीतीश कुमार की हंसते हुए वायरल फोटो की क्या है सच्चाई?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। यूजर्स इसे दोनों के बीच हाल ही में हुई मुलाकात बता रहे हैं और इस पर बड़े राजनीतिक बदलाव की अटकलें लगा रहे हैं। फोटो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि क्या एनडीए सरकार में कुछ खेला किया जा सकता है?
इस वायरल फोटो में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नजर आ रहे हैं। पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में दावा गलत पाया गया क्योंकि यह फोटो अप्रैल 2023 की है, जब नीतीश कुमार को विपक्ष के तत्कालीन प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक के प्रमुख चेहरे के रूप में देखा जा रहा था। यह फोटो नई दिल्ली में खड़गे के आवास पर आयोजित विपक्षी नेताओं की एक बैठक की थी।

2023 की फोटो को गलत दावों के साथ किया जा रहा है शेयर
पुरानी और असंबंधित फोटो को हाल ही में गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। नीतीश कुमार इंडिया ब्लॉक से बाहर हो गए और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से हाथ मिला लिया। बाद में वे केंद्र में सरकार बनाने में एक प्रमुख गठबंधन सहयोगी के रूप में उभरे।
फेसबुक पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "हरियाणा हारने के बाद राहुल गांधी की नीतीश कुमार से मुलाकात का क्या मतलब हो सकता है? जरूर कोई खेल हुआ होगा?"
दावे की पुष्टि के लिए तस्वीर को गूगल लेंस के जरिए रिवर्स सर्च किया गया तो कई न्यूज आर्टिकल सामने आए, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर 2023 की है।
रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कुमार ने खड़गे के दिल्ली आवास पर राहुल गांधी से मुलाकात की और विपक्षी एकता पर चर्चा की। उस समय उनके साथ बिहार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।
पड़ताल के दौरान हमें आजतक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड दोनों नेताओं की मुलाकात का पूरा वीडियो मिला। 12 अप्रैल 2023 को प्रकाशित वीडियो रिपोर्ट में कहा गया है कि नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे थे। हमारी जांच से यह स्पष्ट हो गया कि वायरल फोटो हाल की नहीं बल्कि अप्रैल 2023 की है। अब यूजर्स पुरानी तस्वीर को हाल की बताकर गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

Fact Check
दावा
दावा: राहुल गांधी और नीतीश कुमार ने हाल में की मुलाकात
नतीजा
फैक्ट: नहीं, राहुल गांधी और नीतीश कुमार ने हाल में कोई मुलाकात नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications