क्या लोकगीतों पर जमकर नाचीं श्रीगंगानगर कलेक्टर IAS रुक्मणी रियार? जानें वायरल VIDEO की हकीकत
श्रीगंगानगर, 28 मार्च। ग्रामीण वेशभूषा। सिर पर गिलास और गिलास पर मटका। डांस करती महिला। सोशल मीडिया पर दावा यह किया जा रहा राजस्थानी गीत पर थिरक रही महिला कोई और नहीं बल्कि आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में यह राजस्थान के श्रीगंगानगर में जिला कलेक्टर पद पर कार्यरत हैं। इन्हें चूरू जिले के जाट परिवार की बेटी भी बताया जा रहा है।

खाया रे तेरो भारी चटेलो रेशम को...
वीडियो में एक महिला डीजे पर घूमर खाया रे तेरो भारी चटेलो रेशम को ...राजस्थानी गाने पर डांस कर रही है। पास में राजस्थानी महिलाएं और बच्चियां भी हैं। यह महिला घूंघट निकाले हुए है। देखने से लगता है कि यह वीडियो किसी धार्मिक कार्यक्रम का है।

कथित आईएएस अधिकारी की खूब तारीफ
डीजे पर बजते राजस्थानी लोकगीतों पर डांस करने वाली कथित आईएएस अधिकारी की खूब तारीफ की जा रही है। सोशल मीडिया पर यूजर इन्हें अपनी पारम्परिक जड़ों से जुड़े होने की बातें लिखकर बधाई भी दे रहे हैं।
ये महिला आईएएस नहीं है
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो हकीकत कुछ और ही है। श्रीगंगानगर की जिला कलेक्टर रुक्मणी रियार ने सच्चाई बताई है। वायरल वीडियो में ग्रामीण अंचल में दिखाई दे रही महिला आईएएस नहीं है। ना ही श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर हैं।

श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर रुक्मणी रियार ने देखा वीडियो
वर्तमान में श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर रुक्मणी रियार ने बताया कि वायरल वीडियो में डांस करती महिला के बारे में श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर होने का दावा फेक है। मेरी जानकारी में भी यह वीडियो आया था, मगर इसे श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर से जोड़कर क्यों वायरल किया जा रहा है? इसकी वजह पता नहीं।

पंजाब की रहने वाली हैं आईएएस रुक्मणी रियार
बता दें कि रुक्मणी रियार को करीब तीन माह पहले ही श्रीगंगानगर की जिला कलेक्टर बनाया गया है। ये मूलरूप से पंजाब की रहने वाली हैं। 12 जून 1987 को जन्मी रुकमणी रियार ने शुरुआती शिक्षा होशियारपुर के स्कूल से की।

24 की उम्र में आईएएस बनी थीं रुक्मणी रियार
रुक्मणी रियार कक्षा 6 में फेल हो गई थीं। 24 साल की उम्र में ही यूपीएससी परीक्षा 2011 पास कर डाली और राजस्थान कैडर की आईएएस बन गईं। इनके पति सिद्धार्थ सिहाग भी आईएएस हैं, जो चूरू में जिला कलेक्टर पद पर कार्यरत हैं।

वायरल वीडियो में दावा
यह जो घूमर नृत्य करने वाली कोई साधारण महिला नहीं बल्कि IAS कलेक्टर हैं और ये राजस्थान के चूरू जिले से जाट परिवार से आती हैं। देखिये ये कैसे अपनी संस्कृति से जुड़ी हुई है और इतने ऊंचे पद पर रहकर किसी IAS के लिए इतना अच्छा डांस परफार्म करना 'विचित्र किन्तु सत्य' को चरितार्थ कर रहा है। इनका नाम श्रीमती रुक्मणि रियार है और ये वर्तमान में श्रीगंगानगर जिले की DM हैं।

Fact Check
दावा
डांस करती महिला श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर आईएएस रुक्मणि रियार है।
नतीजा
दावा झूठा है। महिला आईएएस नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications