Fact Check: क्या सच में पीएम मोदी ने देश की पहली मेट्रो के संचालन को लेकर किया गलत दावा

Fact Check: सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ भी लिखक कुछ भी दावा कर दिया जाता है, लेकिन ऐसे में हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह होती है कि किसी भी सोशल मीडिया फॉरवर्ड को सच मानने से पहले उसकी पड़ताल जरूर करें। कुछ इसी तरह का एक दावा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमे पीएम मोदी की तस्वीर और मेट्रो ट्रेन की तस्वीर को एक साथ जोड़कर दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी देश में पहली मेट्रो ट्रेन लेकर आए थे।

fact check

सोशल मीडिया की पोस्ट में दावा किया गया है कि 28 दिसंबर को पीएम मोदी ने देश की पहली ड्राइवर रहित मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश में पहली मेट्रो ट्रेन लेकर आए थे। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को बड़ी संख्या में साझा किया जा रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि देश की पहली मेट्रो ट्रेन की नींव 1972 में कोलकाता में रखी गई थी और इसे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में शुरू किया गया था। ट्रेन का संचालन 1984 में शुरू हुआ था।

वनइंडिया की पड़ताल में यह पाया गया है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा यह दावा बिल्कुल फर्जी है। अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कभी यह नहीं कहा कि वाजपेयी जी ने देश की पहली मेट्रो की शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में मेट्रो की चर्चा कई साल तक चली। लेकिन पहली मेट्रो अटल जी की वजह से चली। ऐसे में इस बात से यह साफ है कि पीम मोदी ने अपने भाषण में कभी यह नहीं कहा कि देश की पहली मेट्रो ट्रेन अटल जी ने शुरू कराई।

Fact Check

दावा

पीएम मोदी के भाषण का हवाला करते हुए दावा किया गया कि उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश की पहली मेट्रो ट्रेन चलवाई

नतीजा

यह दावा बिल्कुल गलत है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+