Fact Check: कुरुक्षेत्र की गीता उपदेश स्थली पर बना दी मजार? जानिए वायरल वीडियो का सच

नई दिल्ली, 14 मई: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जहां भगवान कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था, उस जगह मंदिरों के पास एक मजार बना दी गई है। सोशल मीडिया पर मजार बनाने के दावा का करीब ढाई मिनट का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे मंदिरों के बीच में एक छोटी सी माजर बनाकर, उस पर मुस्लिम धर्म से जुड़ा कपड़ा भी लगाया है। आखिर क्या है इस वीडियो की सच्चाई, जानिए...

kurukshetra gita upadesh sthal

दरअसल, वायरल वीडियो में एक शख्स दिखाई दे रहा है, जो मजार के बारे में चौंकाने वाले दावे करते हुए कह रहा है कि कैसे मुस्लिम समाज के लोग हिंदू धार्मिक स्थल पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि कुरुक्षेत्र के इस मंदिर की मान्यता है कि यह वहीं स्थान है, जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश दिए थे। दावा किया जा रहा है कि वहां एक "मजार" बना कर लैंड जिहाद किया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने एक ढांचा दिखाते हुए दावा करते हुए बताया कि वह एक मजार है, जो एक नीले कपड़े में ढका हुआ था, जिस पर '786' नंबर के साथ 'जय पीर बाबा की लिखा हुआ है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि यह मुसलमानों द्वारा पवित्र हिंदू स्थल पर कब्जा करने की साजिश की जा रही है।

इस वीडियो को ना सिर्फ सोशल मीडिया यूजर फेसबुक और व्हाट्सएप पर जमकर शेयर कर रहे हैं, बल्कि सुदर्शन न्यूज ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। न्यूज चैनल के अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कुरुक्षेत्र में लैंड जिहाद ? जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को दिया गीता का उपदेश, वहां बना दी मजार.. !! पावन हिंदू तीर्थ पर कब्जे की साजिस ?' इसी के साथ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज को भी टैग किया है।

जानिए वायरल दावे की सच्चाई?

ऐसे में सोशल मीडिया पर मजार के दावे के साथ वायरल हो रही वीडियो की हकीकत कुछ और ही है। इस वीडियो का जब फैक्ट चेक किया गया तो पता लगा कि गीता उपदेश स्थली पर मजार बनाने की बात पूरी तरह से झूठ है। जिस ढाचे का मजार होने का दावा किया जा रहा है, वो असल में एक हिंदू परिवार द्वारा कई साल पहले अपने पूर्वज की याद में बनाई गई एक सरंचना है। पुलिस ने भी इस दावे को पूरी तरह से झूठा करार दिया है। पुलिस के मुताबिक यह संरचना 30 साल से भी ज्यादा पुरानी है और इसे एक हिंदू परिवार ने एक पूर्वज के सम्मान में बनाया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही मजार की बात पूरी तरह से गलत साबित होती है।

Fact Check

दावा

एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र की गीता उपदेश स्थली पर मजार बनाकर लैंड जिहाद किया जा रहा है।

नतीजा

दावा पूरी तरह से झूठा है। जिसको मजार बताया जा रहा है, वो असल में एक हिंदू परिवार द्वारा कई साल पहले अपने पूर्वज की याद में बनाई गई एक सरंचना है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+