Fact Check: राहुल गांधी की न्याययात्रा में नहीं, बैलगाड़ी की दौड़ देखने उमड़ा था ये जनसैलाब
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 मार्च को मुंबई के धारावी में संपन्न हुई। इस बीच कथित तौर पर राहुल गांधी की हालिया जनसभा का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है।
इस वीडियो में हजारों लोगों की भीड़ के बीच से गाड़ियों का एक काफिला निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये राहुल गांधी की एक जनसभा का है, जिसमें भारी संख्या में लोग कांग्रेस के सपोर्ट में मौजूद थे।

फेसबुक पर एक यूजर ने एक वीडियो शेयर कर ये दावा किया है।
इस वीडियो को पहले न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म मोलिटिक्स द्वारा शेयर किया गया था मगर बाद में इसे डिलीट कर दिया गया। इसके अलावा उत्तराखंड कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक पेज से भी ये वीडियो शेयर किया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस पेज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "#ElectoralBondScam खुलासे के बाद राहुल गांधी की पहली बड़ी जनसभा।"
हालांकि फैक्ट चेक में ये दावा गलत पाया गया है। असल में ये वीडियो राहुल गांधी की जनसभा का नहीं, बल्कि कर्नाटक में 5 मार्च 2024 को हुई एक बैलगाड़ी रेस का है।
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स पर रिवर्स सर्च करने पर हमें 11 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किया गया एक ऐसा ही वीडियो मिला। इस वीडियो को 10 मार्च को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया था। इस वीडियो में एक बैलगाड़ी को चलते हुए लोगों को रौंदते हुए देखा जा सकता है।
इस वीडियो में मौजूद भीड़ के बीच एक बैलगाड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो के साथ दी गई जानकारी में इसे 'बैलगाड़ी रेस' बताया गया है। वीडियो में एक शख्स का बड़ा-सा पोस्टर दिखाई दे रहा है, जिसे वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है।
इनकी तुलना करने पर साफ होता है कि ये दोनों वीडियो एक ही जगह के हैं। इससे पता चला कि वायरल क्लिप का संबंध राहुल गांधी की महाराष्ट्र रैली से नहीं है क्योंकि भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने 12 मार्च को राज्य में प्रवेश किया था।

Fact Check
दावा
The video is not from Rahul Gandhi’s rally, it is from a bullock cart race
नतीजा
Half True












Click it and Unblock the Notifications