Fact Check: चिनाब नदी पर बने रेलवे ट्रैक का सफल परीक्षण? जानिए वायरल Video का सच
chenab rail bridge: एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि चिनाब नदी पर बने रेलवे ट्रैक का सफल परीक्षण किया जा चुका है।

Fact Check News: जम्मू कश्मीर की चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बन रहा है। जल्द ही इस केबल रेलवे ब्रिज का काम पूरा होने वाला है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में जो ब्रिज दिख रहा है, वो जम्मू-कश्मीर का चिनाब है, जो शुरू हो चुका है। ऐसे में जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की गई है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि जम्मू कश्मीर स्थित चिनाब नदी पर उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर निर्माणाधीन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ट्रैक पर 21 मार्च को ट्रेन का सफल परीक्षण किया गया। चिनाब नदी पर बने ब्रिज की ऊंचाई नदी के तल से 359 मीटर।

इसी के साथ वीडियो में दो पहाड़ों के बीच बने एक ऊंचे रेलवे ब्रिज पर ट्रेन चलती हुई दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा ब्रिज जम्मू-कश्मीर का चिनाब ब्रिज है।
दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ट्रैक का सफल परीक्षण...👍🇮🇳🇮🇳
जम्मू कश्मीर स्थित चिनाब नदी पर उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर निर्माणाधीन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ट्रैक पर 21 मार्च को ट्रेन का सफल परीक्षण किया गया। चिनाब नदी पर बने ब्रिज की ऊंचाई नदी के तल से 359 मीटर । pic.twitter.com/gQIyrBUC2H
— Vrajander Singh (@vrajandersingh_) March 25, 2023
जानिए इस वीडियो की सच्चाई?
वायरल वीडियो के बाद जब चिनाब ब्रिज के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि अब केबल पुल का काम जारी है, जो जल्द ही पूरा होगा। लेकिन वायरल वीडियो चिनाब ब्रिज का नहीं है। पड़ताल में पता लगा कि यह वीडियो चीन में बने बीपनजियांग रेलवे ब्रिज की है, जो लियूपांशुई शहर के पास बीपन नदी पर बना हुआ है। पड़ताल के दौरान चीनी वेबसाइट पर बीपनजियांग रेलवे ब्रिज की कई फोटोज मिली है, जो इस पुल से मिलती है। ऐसे में ब्रिज को लेकर किया गया दावा पूरी तरह से फेक है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है चिनाब नदी पर बना पुल शुरू हो गया है।
नतीजा
वायरल वीडियो चिनाब नदी का नहीं है, बल्कि चीन के पुल का वीडियो है।












Click it and Unblock the Notifications