Fact Check: फेमस राइटर Bess Kalb का दावा, Twitter की बनीं नई CEO, जानें क्या बोले Elon Musk
फैक्ट चेक में पता चला कि बेस कल्ब का ट्वीट व्यंग्यात्मक है। ट्वीट की थ्रेड में उनके कई ट्वीट स्पष्ट रूप से संकेत देते हैं कि वह मस्क की आलोचना करती हैं।
Twitter CEO: सोशल मीडिया पर एक खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि अमेरिकी एमी पुरस्कार-नामित लेखिका बेस कल्ब को ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। जब यह खबर बहुत तेजी से वायरल हुई तो इसका फैक्ट चेक किया गया। फैक्ट चेक करने पर असलियत कुछ और ही निकली। ट्विटर के वर्तमान सीईओ जब से एलान किया है कि वह जल्द ही इस पद से हट जाएंगे। तब से सीईओ को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं।

ceo के पद से हटेंगे एलन मस्क
एलोन मस्क ने जैसे ही घोषणा की कि वह ट्विटर के सीईओ के रूप में पद छोड़ देंगे, इंटरनेट पर नए सीईओं को लेकर कई कयास लगाने जाने लगे। इस बीच जिमी कुमेल लाइव टेलीविज़न के लिए एक अमेरिकी एमी पुरस्कार-नामित लेखिका बेस कल्ब का एक ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

मैं ट्विटर की सीईओ बन गईं
इस ट्वीट में दावा किया गया है कि उन्हें ट्विटर के नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। बेस कल्ब ने ट्वीट करते हुए कहा कि अंत में घोषणा कर सकते हैं। मैं ट्विटर की नई सीईओ बन गई हूं। इसके लिए विनम्र, सम्मानित और स्पष्ट रूप से अभी भी सदमे में हूं।

एलन मस्क ने किया था पोल
हालांकि हमने हमेशा आंख से आंख मिलाकर नहीं देखा है। मैं बेहद रोमांचित हूं कि एलन मस्क ने एक चांस लिया।
मस्क ने ट्विटर पर एक पोल डाला था जिसमें उनके फॉलोअर्स से पूछा गया था कि उन्हें ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ना चाहिए या नहीं।

सीईओ के पद से हटने के पक्ष में मतदान
भारी बहुमत ने उनके सीईओ के पद से हटने के पक्ष में मतदान किया। इसके बाद एलन मस्क ने कहा कि नये सीईओ को एप्वाइंट करते ही हम अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। उसके बाद मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को चलाऊंगा।

बेस कल्ब का ट्वीट व्ंयग्य
फैक्ट चेक में पता चला कि बेस कल्ब का ट्वीट व्यंग्यात्मक है। ट्वीट की थ्रेड में उनके कई ट्वीट स्पष्ट रूप से संकेत देते हैं कि वह मस्क की आलोचना करती हैं। हमें नए रिपोर्ट भी मिलीं जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि मस्क सक्रिय रूप से एक नए सीईओ की तलाश कर रहे हैं। मस्क ने यह भी कहा कि सवाल सीईओ को खोजने का नहीं है, सवाल ऐसे सीईओ को खोजने का है जो ट्विटर को जीवित रख सके।
यह भी पढ़ें- Elon Musk to resign from Twitter: जल्द ही ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देंगे एलन मस्क

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications