Fact Check: फर्जी डीलरशिप सर्टिफिकेट को लेकर इंडियन ऑयल ने किया अलर्ट, जानिए पूरा सच

नई दिल्ली, 23 नवंबर। अगर आपके पास भी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से डीलरशिप का कोई सर्टिफिकेट आया है तो सावधान हो जाएं क्योंकि यह फर्जी हो सकता है। जी हां, कई लोगों को फर्जी डीलरशिप सर्टिफिकेट मिल रहे हैं जिसके चलते उनके साथ ठगी की जा रही है। इस बात की जानकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड को मिलने पर उनकी तरफ से एक स्पष्टिकरण जारी किया गया। अपने ट्वीट में इंडियन ऑयल ने कहा है कि सर्टिफिकेट के सत्यापन के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) के नजदीकी ऑफिस में जाएं।

Fact Check Indian Oil alerts about fake dealership certificate

भोले-भाले लोगों से पैसे ऐंठने के लिए ठग कई तरह के पैंतरे आजमा रहे हैं, अब फर्जी डीलरशिप सर्टिफिकेट से लोगों को चूना लगाया जा रहा है। पहली नजर में देखने पर सर्टिफिकेट असली लगता है क्योंकि इस फर्जी दस्तावेज में इंडियन ऑयल का लोगो लगा है, इसके अलावा बड़े-बड़े अक्षरों में व्यक्ति का नाम लिखा गया है। सर्टिफिकेट में कहा गया है कि उन्हें डीलरशिप सर्टिफिकेट के लिए 1,45,200 रुपए की राशि मिल गई है। इसके बाद कुछ ना कुछ बहाना बनाकर उस व्यक्ति से पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PIB फैक्ट चेक ने बनाया अपना ऑफिशियल टेलिग्राम अकाउंट, ट्वीट कर शेयर किया लिंक

इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने अपने ट्वीट में फर्जी दस्तावेज के एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है। ट्वीट में कहा गया है, 'हमारी जानकारी में आया है कि फर्जी डीलरशिप सर्टिफिकेट लोगों को दिया जा रहा है। जनता को इस धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। लोगों को ऑथेंटिकेशन के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) के करीबी ऑफिस जाने की सलाह दी जाती है।' बता दें कि वर्तमान में ठगों से बचकर रहने की जरूरत है, जरा भी संदेह होने पर संबंधित विभाग से जरूर संपर्क करें।

Fact Check

दावा

लोगों को मिल रहा पेट्रोल पंप का डीलरशिप सर्टिफिकेट।

नतीजा

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बताया फर्जी।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+