IAF महिला पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान ने नहीं पकड़ा, Viral वीडियो की सच्चाई क्या?
IAF Pilot Shivani Singh: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के माहौल में सोशल मीडिया पर एक झूठा दावा वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि भारतीय वायुसेना की महिला पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान ने पकड़ लिया है। इस दावे के साथ एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है और इसे विंग कमांडर अभिनंदन की घटना से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है।
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई में भारत ने 6-7 मई 2025 को पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकाने पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमले किए। इसके बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान की ओर से झूठ पर झूठ बोल रहा है। झूठी खबरें फैल रहा है।

भारतीय वायुसेना की महिला पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान द्वारा पकड़ लिए जाने के दावे पर PIB ने कहा कि "This claim is FAKE!" PIB Fact Check ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपने आधिकारिक हैंडल से जानकारी साझा करते हुए कहा: "Pro-Pakistan social media handles claim that an Indian Female Air Force pilot, Squadron Leader Shivani Singh, has been captured in Pakistan.
पीआईबी ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह की ग़लत जानकारी और प्रोपेगेंडा से सतर्क रहें और किसी भी खबर की पुष्टि विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोतों से ही करें।
सोशल मीडिया पर अफवाहें: अभिनंदन के बाद "एक और"?
कुछ पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स, जैसे कि @M1Pak, ने यह दावा किया कि स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह एक जेट से कूदने के बाद पाकिस्तान में पकड़ी गईं, और उसके साथ एक कथित वीडियो भी वायरल किया गया। साथ ही, चुटकी लेते हुए लिखा गया: "वैसे चाय पीनी हे, अभिनंदन के बाद एक और"
यह भी पढ़ें- Fact Check: क्या POK में गिरा लड़ाकू विमान सुखोई, जिंदा पकड़ा गया IAF पायलट ? PIB ने वायरल दावे को बताया फर्जी
उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले के जबाब में भारत ने 26 मई 2019 को बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। एयर स्ट्राइक के दौरान भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर वर्धमान अभिनंदन ने पाकिस्तान को फाइटर जेट मार गिराया था। इस दौरान विंग कमांडर पाकिस्तान सीमा में प्रवेश कर गए थे, जिन्हें पाकिस्तान ने पकड़ लिया था और बाद में भारत के डर से उन्हें सकुशल छोड़ दिया था।
स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह के मामले में सच क्या है?
स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह के मामले में भारतीय वायुसेना या रक्षा मंत्रालय की ओर से ऐसी किसी घटना की कोई पुष्टि नहीं हुई है। PIB ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कोई हादसा या गिरफ्तारी हुई ही नहीं है। वीडियो के प्रामाणिक होने का कोई सबूत नहीं है, और यह वीडियो संभवतः कंटेक्स्ट से बाहर या एडिटेड है।
यह भी पढ़ें- जिस S-400 को तबाह करने की फर्जी फैला खबरें रहे पाक की मिसाइलें इसे छू भी नहीं सकती, कैसे करता है काम?
स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह की पाकिस्तान में गिरफ्तारी का दावा पूरी तरह झूठा और भारत विरोधी प्रोपेगेंडा है। ऐसी अफवाहों से सावधान रहें और केवल सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें। भारत की बेटियाँ सुरक्षित हैं और देश सेवा में तत्पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications