Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जिस S-400 को तबाह करने की फर्जी फैला खबरें रहे पाक की मिसाइलें इसे छू भी नहीं सकती, कैसे करता है काम?

S-400 India Air Defence System: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बीच सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि पाकिस्तान ने भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिया है। हालांकि, भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है।

PIB का खंडन: "S-400 पूरी तरह सुरक्षित"

PIB Fact Check ने एक ट्वीट के ज़रिए स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें बिलकुल निराधार हैं और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर किया गया दावा भ्रामक है। एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से करें।

S-400

क्या है S-400 एयर डिफेंस सिस्टम?

S-400 'Triumf' एयर डिफेंस सिस्टम रूस में विकसित एक अत्याधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली है जिसे भारत ने रूस से खरीदा है। यह प्रणाली दुश्मन के लड़ाकू विमानों, मिसाइलों, और ड्रोन को बहुत दूर से ही पहचान कर उन्हें नष्ट करने में सक्षम है। इसकी कुछ खास विशेषताएँ हैं।

  • रेंज: 400 किलोमीटर तक के हवाई लक्ष्यों को मार गिराने की क्षमता
  • ऊँचाई: 30 किलोमीटर तक की ऊँचाई पर लक्ष्य भेदन
  • बहु-स्तरीय सुरक्षा: एक साथ 80 लक्ष्यों को ट्रैक करने और 36 पर हमला करने में सक्षम

भारत को यह प्रणाली उसकी एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने के लिए रूस से प्राप्त हुई है, और इसे चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मनों से निपटने के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ठिकानों पर तैनात किया गया है।

ऐसे काम करता है एस-400?

1. ट्रांसपोर्ट इरेक्‍टर लॉंचर
गाइडेंस रेडार मिसाइल को टारगेट के लिए गाइड करता है।
2. सर्विलांस रडार
सर्विलांस रेडार ऑब्‍जेक्‍ट को ट्रैक कर कमांड वीइकल को निर्देश देता है।
3. कमांड और कंट्रोल वीइकल
कमांड वीइकल ऑबजेक्‍ट की लोकेशन पता कर मिसाइल लॉंच का निर्देश देता है।
4. गाइडेंस रडार
टारगेट के पास वाला लॉंच वीइकल मिसाइल लांच करता है।
5. लॉंग रेंज इंटरसेप्‍टर (S-400)
अगर खतरा दूर से ही पकड़ में आ गया तो लॉंग रेंज में ही उसे खत्‍म करने के लॉंग रेंज वेपन सिस्‍टम इस्‍तमाल होता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+