Fact Check: क्या POK में गिरा लड़ाकू विमान सुखोई, जिंदा पकड़ा गया IAF पायलट ? PIB ने वायरल दावे को बताया फर्जी
Fact Check News In Hindi: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रही है। 8 मई 2025 की रात को पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक पर हमले की कोशिशें की गई हैं। पाक के रॉकेट को भारतय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इस बीच पाकिस्तान सोशल मीडिया पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई के बारे में झूठ भी फैला रहा है।
पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक भ्रामक दावा वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि भारतीय वायुसेना का एक Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान मुज़फ़्फ़राबाद (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में गिरा दिया गया और एक भारतीय पायलट को ज़िंदा पकड़ा गया है।

हालांकि, प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया है। PIB ने स्पष्ट किया कि जिस हादसे की तस्वीरें साझा की जा रही हैं, वह 14 अक्टूबर 2014 को महाराष्ट्र के पुणे-अहमदनगर हाईवे के पास कुलवाड़ी गांव (उंद्रे वस्ती) में हुए एक हादसे की हैं, जब एक Su-30MKI विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
-वायरल दावे का इससे कोई संबंध नहीं है।
-कोई विमान पाकिस्तान में नहीं गिरा और न ही कोई पायलट पकड़ा गया है।

PIB Fact Check का संदेश
"सोशल मीडिया पर यह झूठा दावा किया जा रहा है कि एक Su-30MKI पाकिस्तान में गिरा और एक पायलट को ज़िंदा पकड़ लिया गया। यह 2014 की घटना की पुरानी तस्वीर है। कृपया इस तरह की असत्यापित और भ्रामक जानकारियों को शेयर न करें।"
PIB की इस स्पष्टीकरण का उद्देश्य लोगों को फर्जी खबरों से सतर्क करना है और यह संदेश देना है कि आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से ही सूचना प्राप्त करें। फर्जी खबरों और पुराने फोटो/वीडियो को नए संदर्भ में पेश कर भ्रम फैलाने के प्रयास राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुँचा सकते हैं।n
India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच क्या-क्या?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार और गुरुवार रात को पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिशें की हैं, मगर भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान की सारी मिसाइलें व ड्रोन में हवा में ही मार गिराए हैं। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने लौहार, रावलपिंडी समेत कई जगहों पर पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Fact Check: पाकिस्तान फौज का बड़ा झूठ बेनकाब, 2011 में मारे गए आतंकवादियों को बताया भारतीय सैनिक
7 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने भारत के सरहदी राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान व गुजरात के इलाकों को निशाना बनाया। इनमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, आदमपुर, नाल, फलोदी, उत्तरलाई व भुज स्थित सैन्य ठिकानों पर हमले किए, जिन्हें भारत के सुरक्षाचक्र 400 ने नाकाम कर दिया।
यह भी पढ़ें- Fact Check: ब्रह्मोस मिसाइल से घबराया पाकिस्तान, एएस कुमार को DRDO वैज्ञानिक बताकर फर्जी लेटर करवाया वायरल
इसी तरह से 8 मई 2025 की रात करीब नौ बजे पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के जैसलमेर में ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। यहां भी पाकिस्तान को मुंंह की खानी पड़ी है। पाक ने 8 से ज्यादा मिसाइलें दागी थीं, जिन्हें भारत के डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया है।
यह भी पढ़ें- Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर से घबराए पाकिस्तानी फैला रहे फर्जी खबरें, राफेल-MiG को गिराने का दावा निकला झूठा

Fact Check
दावा
भारतीय वायुसेना के Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान मुज़फ़्फ़राबाद (POK) में मार गिराने व भारतीय पायलट को ज़िंदा पकड़ने का दावा।
नतीजा
वायरल दावे की तस्वीर साल 2014 की है। भारत का कोई विमान पीओके में नहीं गिरा और न ही कोई पायलट पकड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications