Fact Check: 'कैमरामैन के इंतजार में राहुल गांधी ने रोकी ब्रह्म सरोवर आरती', जानें वायरल दावे में कितनी सच्चाई?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर पर पूजा अर्चना की। यहां राहुल गांधी पूजा वेदी पर बैठे थे। इसके बाद ब्रह्म सरोवर के किनारे आरती की थी।

Rahul gandhi Fact Check

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई मंदिरों में पूजा करते देखे गए हैं। राहुल गांधी के अलोचक अक्सर उनके "हिंदूपन" पर सवाल उठाते हैं। हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सामने तस्वीरों पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा है कि उनकी धार्मिकता महज प्रदर्शन है। पिछले हफ्ते राहुल गांधी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर पर पूजा अर्चना की और ब्रह्म सरोवर की आरती भी की। राहुल गांधी का ब्रह्म सरोवर की आरती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो को शेयर कर कई लोगों ने दावा किया है कि राहुल गांधी ने फोटोशूट के लिए ब्रह्म सरोवर आरती को बीच में कुछ देर के लिए रोक कर रखा। आइए जानें इस दावे में कितनी सच्चाई है?

जानिए क्या है दावा?

जानिए क्या है दावा?

एक वैरिफाइड ट्विटर यूजर हैंडल से हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर की आरती करते हुए राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया गया। वीडियो पर न्यूज एजेंसी एएनआई का लोगो है। वीडियो को शेयर कर ट्विटर यूजर ने लिखा, 'देखिए कैसे, राहुल गांधी ने कैमरामैन और फोटो के इंतजार में आरती को बीच में रोका और फिर फोटो फोटोग्राफर के आने के बाद थोड़ा रुककर फिर से आरती शुरू कर दी।'

जानिए क्या है सच?

जानिए क्या है सच?

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। राहुल गांधी ने आरती फोटो के इंतजार में नहीं बल्कि एक रस्म की वजह से रोकी थी। 8 जनवरी 2023 को शेयर किए गए न्यूज एजेंसी एएनआई के वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग राहुल गांधी के साथ खड़े होकर आरती कर रहे हैं। आरती के दीपक को तीन बार हिलाने के बाद पुरुषों को रुकते हुए देखा जा सकता है। राहुल गांधी ने उनको देखकर वैसा ही किया। इस वीडियो को कांग्रेस के आधिकारिक YouTube चैनल पर 8 जनवरी को भी शेयर किया गया है।

राहुल गांधी के साथ आरती करने वाले पंडित ने क्या कहा?

राहुल गांधी के साथ आरती करने वाले पंडित ने क्या कहा?

इंडिया टु़डे ने इस मामले को लेकर पराशक्ति वेद पाठशाला के निदेशक पंडित बलराम गौतम से बात की, जिन्होंने कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया था। पंडित बलराम गौतम ने कहा, ''राहुल गांधी अन्य ब्राह्मणों को आरती करते हुए देख रहे थे और उसी को दोहरा रहे थे।''

'राहुल गांधी आरती के दौरान फोटोशूट के लिए नहीं रुके'

'राहुल गांधी आरती के दौरान फोटोशूट के लिए नहीं रुके'

पंडित बलराम गौतम ने आगे कहा, ''राहुल गांधी आरती के दौरान फोटोशूट के लिए नहीं रुके थे। हर तीन फेरों के बाद ब्राह्मणों ने दोनों तरफ आरती रोकी थी, राहुल गांधी उनको देखकर ऐसा कर रहे थे। इसी प्रकार की आरती हर जगह की जाती है। हमने उस दिन राहुल गांधी के लिए एक विशेष पूजा भी की थी।''

Fact Check

दावा

दावा: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर आरती के दौरान राहुल गांधी ने फोटो खिंचवाने के लिए आरती को बीच में रोका।

नतीजा

सच: नहीं, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर आरती के दौरान राहुल गांधी ने आरती फोटोग्राफर के लिए नहीं बल्कि रस्म की वजह से रोकी थी।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+