Fact Check: क्या उच्च शिक्षा के लिए फ्री लैपटॉप दे रही केंद्र सरकार? जानिए वायरल दावे की हकीकत

Fact Check: दावा किया जा रहा है कि AICTE ने प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना 2024 नाम से एक योजना शुरू की है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ मुफ्त में लैपटॉप वितरित किया जाएगा। ऐसे में स्कीम को लेकर किए जा रहे दावे की हकीकत जानने के लिए इसकी पड़ताल की गई।

चुनावी दिनों में कई तरह के वादे वायरल हो रहे हैं, जिनका सच जानना जरूरी है। हाल में 'पीएम योजना अड्डा' (https://pmyojanaadda.com/) नाम की वेबसाइट पर एक खबर में दावा किया गया है कि AICTE ने प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना 2024 नाम से एक योजना शुरू की गई है।

Fact Check free laptops scheme

स्कीम के तहत केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए फ्री में लैपटॉप दिए जाएंगे। ये खबर 'फ्री पीएम योजना अड्डा 2024 लैपटॉप योजना: भारत सरकार सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान कर रही है, आप भी आवेदन कर सकते हैं' के शीर्षक से प्रसारित की गई।

खबर में दावे के साथ लिखा गया, "एक छात्र एक लैपटॉप योजना 2024 को देश भर में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्रों को आधुनिक शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। One Student One laptop Yojana 2024 के तहत, आईआईसीटी द्वारा अनुमोदित कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को मुफ्त लैपटॉप मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई अधिक समसामयिक और सुविधाजनक तरीके से हो सकेगी।"

प्रधानमंत्री फ्री लैपटॉप योजना की खबर झूठी
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से स्थिति स्पष्ट की है। खबर को लेकर परिषद ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक सूचना प्रसारित की हैं। जिसमें लिखा गया, "एआईसीटीई छात्रों के लिए प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना के बारे में फैली झूठी और भ्रामक खबरों को खारिज करता है। हाल ही में कई ऑनलाइन वेबसाइट्स पर ऐसी खबरें फैलाईं गईं हैं कि फ्री लैपटॉप योजना चल रही है, लेकिन वास्तव में न तो भारत सरकार और न ही एआईसीटीई इस तरह की कोई योजना चला रहा है। इसलिए ऐसी खबरों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।"

Fact Check

दावा

'पीएम योजना अड्डा' नाम की वेबसाइट पर एक खबर में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना 2024 के तहत केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को फ्री में लैपटॉप देगी।

नतीजा

खबर झूठी है। एआईसीटीई ने कहा है कि छात्रों के लिए प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना के बारे में फैली खबरे झूठी और भ्रामक हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+