Fact Check:'राष्ट्रपति मुर्मू के लिए गदर 2 की स्पेशल VVIP स्क्रीनिंग की जा रही है', क्या है इस दावे की सच्चाई
Fact Check:'राष्ट्रपति मुर्मू के लिए गदर 2 की स्पेशल VVIP स्क्रीनिंग की जा रही है', क्या है इस दावे की सच्चाई
Fact Check News Hindi: सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए सनी देओल की फिल्म गदर 2 की एक्सक्लूसिव वीआईपी स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपति भवन में विशेष स्क्रीनिंग रखी गई है। हालांकि भारत सरकार की फैक्ट चेक ईकाई पीआईबी ने इसे फेक कहा है।
पीआईबी फैक्ट चेक ने मीडिया रिपोर्टों में किए गए दावों को खारिज कर दिया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुजारिश पर राष्ट्रपति भवन में बॉलीवुड फिल्म गदर 2 की एक स्पेशल VVIP स्क्रीनिंग रखी जा रही है।

पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा है कि यह एक नियमित स्क्रीनिंग है जो राष्ट्रपति भवन में होती है और राष्ट्रपति ने ऐसी किसी स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग नहीं की थी और राष्ट्रपति किसी स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हो रही हैं। इस ट्वीट में एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट में किया गया था ये दावा
शुक्रवार को कई मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि गदर 2 के निर्माता राष्ट्रपति भवन में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स में फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनिल शर्मा के हवाले से कहा गया है कि टीम को सेंसर बोर्ड से फोन आया और बताया गया कि प्रेसिडेंट मुर्मू फिल्म देखना चाहती हैं। अनिल शर्मा ने राष्ट्रपति के "विशेष अनुरोध" पर भी खुशी व्यक्त की थी और बताया था कि स्क्रीनिंग रविवार को होगी।
गदर-2, 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है। सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक सफल रही है।

Fact Check
दावा
सोशल मीडियापर दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए गदर 2 की स्पेशल VVIP स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में की जा रही है।
नतीजा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए गदर 2 की स्पेशल VVIP स्क्रीनिंग नहीं की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications