Fact Check: क्या सच में अयोध्या का रामपथ धंसा, गड्ढे में गिरी महिला! जानिए Viral Video का पूरा सच
Fact Check: देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। असम, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश और नदियां उफान पर हैं। ऐसे में यूपी के अयोध्या जिले में भी पिछले एक सप्ताह से बारिश का दौर जारी है। इस बीच एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसको लेकर दावा किया जा रहा ही शहर में रामपथ की सड़क एक जगह धंस गई और बड़ा गड्ढा हो गया, जिसमें एक महिला गिर गई। वीडियो लेकर वन इंडिया ने पड़ताल की, तब जाकर पूरा सच सामने आया।
भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां बाढ़ के हालात लगातार बने हुए है। इस बीच कई गांवों की जोड़ने वाली सड़कें तक बह गई हैं। ऐसे में शहरों और मुख्य मार्गों से कुछ ग्रामीण इलकों का संपर्क टूट गया है। एक वीडियो में कथित तौर पर दिखाया गया है कि अयोध्या का नवनिर्मित रामपथ धंस गया, जिससे एक महिला सिंकहोल में गिर गई, जिसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया है।

फेसबुक और एक्स पर लोगों ने दावा किया, ''पहली बारिश के बाद अयोध्या में बनी रामपथ सड़क का ये हाल है. इसकी लंबाई 13 किलोमीटर है. कुल लागत 844 करोड़ रुपये है यानी एक किलोमीटर के निर्माण में करीब 65 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सड़क बनाने वाली कंपनी गुजरात की है। इसका नाम भुवन इंफ्राकॉम प्राइवेट लिमिटेड है। सभी तथ्यों की जांच करें। इस बात पर आपको खुद ही यकीन हो जाएगा। बाकी राम नाम सत्य है।"
जब वीडियो लेकर पड़ताल की गई तो सच कुछ और ही निकला। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रही घटना ब्राजील की थी। जब एक महिला सड़क पर हुए एक होल में गिर गई।
वीडियो में देखा गया कि सड़क धंस जाने पर उसमें राह चलती एक महिला के गिर गई। दावे की पड़ताल की गई तो पता चला के ये वीडियो 2 साल पुराना है। इसे 3 जून 2022 को ब्राजील के एक मीडिया ग्रुप ने SBT News के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है।
वायरल वीडियो को लेकर अयोध्या पुलिस ने भ्रामक वीडियो पर कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी। एक्स पर एक पोस्ट में अयोध्या पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लिखा, "वीडियो जिले का नहीं है, इस भ्रामक खबर को फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी"।

Fact Check
दावा
वायरल वीडियो सामने आया, जिसको लेकर दावा किया जा रहा ही शहर में रामपथ की सड़क एक जगह धंस गई और बड़ा गड्ढा हो गया, जिसमें एक महिला गिर गई।
नतीजा
पड़ताल में पता चला के वीडियो 2 साल पुराना है। इसे 3 जून 2022 को ब्राजील के एक मीडिया ग्रुप ने SBT News के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। ऐसे में रामपथ को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।












Click it and Unblock the Notifications