Fact Check: नूपुर शर्मा और भारत के समर्थन में उतरे 34 देश? जानें वायरल मैसेज का सच

नई दिल्ली, 10 जून: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा के समर्थन को लेकर कई ट्वीट वायरल हो रहे हैं। इन वायरल ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि, मुस्लिम देशों के साथ तनाव के बीच फ्रांस, इजरायल, नीदरलैंड और रूससहित 34 देश नूपुर का पक्ष लेते हुए भारत के समर्थन में उतर आए हैं।

Recommended Video

    Nupur Sharma Row: कितनी पढ़ी लिखी हैं नूपुर शर्मा और कितनी है संपत्ति | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    Fact Check: Did 34 countries come out in support of India and Nupur Sharma? Know the truth

    ट्विटर पर संभ्रांत जोशी नाम के एक यूजर्स ने ट्वीट कर लिखा कि, रूस, नीदरलैंड, फ्रांस, इजराइल समेत 34 देशों ने नुपुर शर्मा और भारत का समर्थन किया। इसके साथ ही उसने एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि, नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने खुलकर भारत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, यह हास्यास्पद है, अरब और इस्लामिक देश पैगंबर के बारे में सच बताने पर भड़के हैं, भारत क्यों माफी मांगे? उन्होंने सलाह दी कि वह नुपुर शर्मा का बचाव करे।

    वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल दावे की पड़ताल की है। जांच में पता चला है कि, 34 देशों के भारत के समर्थन में उतर आने की बात मनगढ़ंत है। भारत और मुस्लिम देशों के साथ इस तनातनी में अभी तककिसी और देश ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया है। इस मुद्दे नूपुर शर्मा के पक्ष में बोलने वाले एकमात्र विदेशी नेता डच सांसद गिर्ट विल्डर्स हैं। हमने भारतीय विदेश मंत्रालय की वेबसाइट और उसके सोशल मीडिया हैंडल्स को चेक किया हमें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली।

    इसके अलावा अगर भारत को 34 देशों ने समर्थन दिया होता तो ये खबर भारत के अखबारों में प्रमुखता से छपती। लेकिन हमें किसी भी समाचार पत्र में ऐसी कोई खबर नहीं मिली। इस मामले को लेकर नूपुर शर्मा और भारत का समर्थन करने वाले गिर्ट विल्डर्स नीदरलैंड के विपक्षी नेता और सांसद हैं। 6 जून को उन्होंने एक ट्वीट के जरिये कहा कि नूपुर शर्मा ने पैगंबर मुहम्मद के बारे में जो बोला है, वो एकदम सच है। ये बात हास्यास्पद है कि अरब और इस्लामिक देश सच सुनकर नाराज हो गए हैं। भारत को माफी मांगने की जरूरत नहीं है।

    गिर्ट, नीदरलैंड के तीसरे सबसे बड़े राजनीतिक दल 'पार्टी फॉर फ्रीडम' के संस्थापक हैं। वो एक दक्षिणपंथी नेता माने जाते हैं जो कई बार इस्लाम की आलोचना कर चुके हैं। गिर्ट नीदरलैंड में कुरान पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी कर चुके हैं। नूपुर शर्मा के विवादास्पद बयान के बाद दुनिया के तमाम मुस्लिम देश बीजेपी नेता के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। जिसके बाद भारत ने सभी देशों से कहा कि वो हर धर्म का सम्मान करता है और किसी एकाध साधारण व्यक्ति के गैर जिम्मेदाराना बयान को भारत का स्टैंड नहीं माना जाना चाहिए।

    Fact Check

    दावा

    मुस्लिम देशों के साथ तनाव के बीच फ्रांस, इजरायल, नीदरलैंड और रूससहित 34 देश नूपुर का पक्ष लेते हुए भारत के समर्थन में उतर आए हैं।

    नतीजा

    34 देशों के भारत के समर्थन में उतर आने की बात मनगढ़ंत है। भारत और मुस्लिम देशों के साथ इस तनातनी में अभी तककिसी और देश ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया है।

    Rating

    Mostly False
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+