Fact Check: बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच सड़क पर पानी में चलता दिखा मगरमच्छ, जानें Video का सच
नई दिल्ली, 05 सितंबर: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है, जिसमें से कर्नाटक भी एक है। रविवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जमकर बारिश हुई। पूरा शहर जलमग्न नजर आया, जिसकी निकासी एक चुनौती बनी हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बारिश के कारण एक मगरमच्छ शहर में घुस गया। ऐसे में क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए...

वायरल वीडियो में पानी से भरी इलाके की सड़क पर मगरमच्छ चलता हुआ नजर आ रही है। कई लोग छतों पर खड़े होकर मगरमच्छ को सड़क से गुजरते हुए देख रहे हैं। लेकिन जब इस घटना के बारे में पता किया हकीकत कुछ और सामने आई है।
फैक्ट चेक में पता चला है कि यह घटना है तो असली, लेकिन बेंगलुरु की नहीं है। जब हमने गूगल पर वीडियो की रिवर्स सर्च किया तो पाया कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के शिवपुरी का है।
रिवर्स इमेज सर्च से हमें ट्विटर पर एक पोस्ट मिला, जिसका वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसे 14 अगस्त 2022 को यूजर पंकज अरोड़ा ने पोस्ट किया था। उन्होंने वीडियो के साथ 'शिवपुरी एमपी में मगरमच्छ' कैप्शन के साथ पोस्ट किया। यह वीडियो तब शूट किया गया था जब पिछले महीने मध्य प्रदेश में भारी बारिश हुई थी।
हालांकि बेंगलुरु में भारी बारिश हुई है और अधिकांश सड़कों पर पानी भर गया है, लेकिन इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा मगरमच्छ का वीडियो पूरी तरह से झूठा है। ऐसे में सच्चाई यह है कि वीडियो मध्य प्रदेश का है और बेंगलुरु को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है।

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बारिश के कारण एक मगरमच्छ बेंगलुरु शहर में घुस गया।
नतीजा
वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के शिवपुरी है, जिसको बेंगलुरु से जोड़ा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications