Fact check: क्या वैक्सीनेशन सेंटर पर लगाई जा रही हैं बिना दवा के सिरिंज? जानें वीडियो का सच
नई दिल्ली, अप्रैल 27: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को सिरिंज से दवा देते हुए दिखाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि, शख्स को वैक्सीन दी जा रही है। लेकिन बताया जा रहा है कि उस शख्स को नर्स ने वैक्सीन दी ही नहीं है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि, यह वीडियो भारत का है। अब सरकार की ओर इस वीडियो को लेकर सफाई है। उन्होंने वीडियो को फर्जी बताया है।

वायरल हो रहे वीडियो को साथ एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि, भारत में एक से एक ठग भरे पड़े हैं। सुई चुभा कर वापस निकाल ली और वैक्सीन लगाई ही नहीं, यह व्यक्ति धोखे में रहेगा कि उसने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। अगर यह सरकारी केंद्र है तो वैक्सीन प्राइवेट में बेच दी जाएगी और अगर प्राइवेट केंद्र है तो 250 रुपए की चोरी कर ली गई। इस हाल में भारत कैसे कोरोना से लड़ पाएगा?
पीआईबी ने इस मामले में ट्वीट कर लिखा कि, एक वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे मैसेज में भारत के एक व्यक्ति को वैक्सीन लगाने की जगह खाली सिरिंज का उपयोग कर टीका लगाए जाने का दावा किया जा रहा है। #PIBFactCheck: यह दावा #फर्ज़ी है। यह वीडियो भारत में चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान का नहीं है, और इसे गलत संदर्भ में साझा किया जा रहा है।
फर्जी खबर यानी फेक न्यूज से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम द्वारा आप भी किसी भी संदेश की सत्यता की जांच करा सकते हैं। इसके तहत मीडिया में सरकार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों की सच्चाई का पता लगाया जाता है। अगर आपके पास भी कोई डाउटफुल खबर है तो आप उसे factcheck.pib.gov.in या फिर वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः [email protected] पर भेज सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी पीआईबी की वेबसाइट pib.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Fact Check
दावा
एक वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे मैसेज में भारत के एक व्यक्ति को वैक्सीन लगाने की जगह खाली सिरिंज का उपयोग कर टीका लगाए जाने का दावा किया जा रहा है।
नतीजा
यह दावा फर्ज़ी है। यह वीडियो भारत की नहीं है और इसे गलत संदर्भ में साझा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications