Abhijeet Dipke को धक्के मारकर Roadies से भगाया गया? अब थप्पड़, Cockroach के लीडर का सच क्या?

Abhijeet Dipke Roadies Hit Back Video Fact Check:कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के साथ जयपुर रोड शो के दौरान 'थप्पड़ कांड' की गूंज सियासत में गरमा गई। शहीद स्मारक पर 15 जून 2026 को दीपके पर भीड़ में से 6 युवकों ने हमला किया। गाल पर ताबड़तोड़ 5 थप्पड़ जड़ दिए।

इसी बीच, दीपके को लेकर एक दावा किया गया कि Roadies शो से रघु राम ने उसे धक्के मारकर भगाया गया था। वीडियो भले पुराना हो, लेकिन 'थप्पड़ कांड' से इसे जोड़कर दीपके के सितारे गर्दिश में होने का दावा किया गया। दावा पूरी तरह फर्जी है। आखिर क्या है पुराने वीडियो का सच? Roadies के रघु राम ने बयां किया। आइए जानते हैं सच...

fact-check-cjp-founder-abhijeet-dipke

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) क्या है? अभिजीत दीपके कौन?

अभिजीत दीपके (उम्र लगभग 30 वर्ष) बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र और राजनीतिक कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने पूर्व में Aam Aadmi Party (AAP) के साथ सोशल मीडिया काम किया था (2020-2023), हालांकि वे अब कोई औपचारिक लिंक होने से इनकार करते हैं।

CJP की शुरुआत मई 2026 में एक मजाक के रूप में हुई। जब सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ने बेरोजगार युवाओं को 'Cockroaches' कहा, तो दीपके ने ट्वीट किया कि क्या होगा अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं? हजारों रेस्पॉन्स के बाद यह सैटायरिकल मूवमेंट बन गया।

CJP की पहचान:

  • Gez और युवाओं का सैटायरिकल, मीम-बेस्ड आंदोलन।
  • बेरोजगारी, NEET-UG पेपर लीक, CBSE मार्किंग गड़बड़ी, शिक्षा व्यवस्था और युवा निराशा जैसे मुद्दे।
  • यह औपचारिक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि ऑनलाइन-ऑफलाइन सैटायरिकल कलेक्टिव है।

Abhijeet Dipke Jaipur Slap Incident: जयपुर थप्पड़ कांड, क्या हुआ 15 जून को?

15 जून 2026 को CJP ने जयपुर के शहीद स्मारक पर NEET पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रोड शो/प्रदर्शन किया। दीपके समर्थकों के कंधों पर सवार होकर पहुंचे। भीड़ में से 6 युवकों ने स्कार्फ खींचा, गाल पर कई थप्पड़ मारे और घसीटने की कोशिश की। समर्थकों और हमलावरों के बीच हल्की झड़प हुई। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में लिया। एक हमलावर ने खुद को राष्ट्रवादी बताया।

Roadies वीडियो का Fact Check क्या? दीपके को बाहर भगाया?

fact-check-cjp-founder-abhijeet-dipke

सोशल मीडिया पर पुराना MTV Roadies ऑडिशन क्लिप वायरल हुआ। इसमें रघु राम एक कंटेस्टेंट को गालियां देते, डांटते और धक्का मारकर बाहर निकालते दिख रहे हैं। दावा किया गया कि यह अभिजीत दीपके हैं। मामला सामने आते ही रघु राम ने इसपर स्पष्टीकरण देते हुए वायरल वीडियो को फेक बताया।

रघु राम का स्पष्ट बयान में कहा कि यह फेक है। मैं अभिजीत दीपके से कभी मिला ही नहीं। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि इस तरह गलत जानकारी फैलाई जा रही है। कुछ लोगों पर BJP समर्थकों का आरोप भी लगाया। वहीं, दीपके के पोस्ट पर अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस समय वे स्कूल में पढ़ रहे थे।

Abhijeet Dipke नहीं तो, कौन है वो, जिसे रघु राम ने बाहर निकाला?

वायरल वीडियो में व्यक्ति सुमित सूर्यवंशी है। 14 साल पुराने एपिसोड में रघु राम ने सुमित को शो से बाहर निकाला था। यह क्लिप थप्पड़ कांड के बाद जानबूझकर दीपके की छवि खराब करने के लिए वायरल की गई। रघु राम ने CJP के युवा आंदोलन की तारीफ भी की और कहा कि 'Cockroaches' से कुछ लोगों को डर लग रहा है।

अभिजीत दीपके और CJP की कहानी अभी जारी है। जयपुर थप्पड़ ने उन्हें विक्टिम नैरेटिव दिया, जबकि Roadies क्लिप का fact-check उनके पक्ष में गया। युवा भारत की आवाज को दबाने की बजाय सुनने की जरूरत है, चाहे वह cockroach हो या कोई और प्रतीक।

Abhijeet Dipke 'थप्पड़ कांड' का RSS से लिंक? Cockroach Party ने हमलावर का खोला काला चिट्ठा? तस्वीरें Viral
Abhijeet Dipke 'थप्पड़ कांड' का RSS से लिंक? Cockroach Party ने हमलावर का खोला काला चिट्ठा? तस्वीरें Viral

Fact Check

दावा

अभिजीत दीपके को रोडिज शो से रघु राम ने भगाया।

नतीजा

दावा गलत है। रघु ने खंडन किया है। भगाया गया युवक दीपके नहीं सुमित सूर्यवंशी है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+