Fact check:क्या WhatsApp के जरिए ले सकते हैं वैक्सीन लगवाने का अपॉइंटमेंट? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
नई दिल्ली, अप्रैल 12: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगों को तेजी से संक्रमित कर रही हैं। सरकार लगातार लोगों को कोरोना वायरस का टीकाकरण कराने के लिए लगातार अपील कर रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर टीकाकरण अभियान को लेकर कई फर्जी विज्ञापन और सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। इसी बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सऐप के जरिए भी कोरोना वैक्सीन का अपॉइंटमेंट मिल सकता है। इस पर सरकार की ओर से सफाई आई है।

वायरल मैसेज में लिखा है कि, अब व्हाट्सऐप के जरिए भी कोरोना वैक्सीन का अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। फोटो में बताया गया है कि बिना किसी ऐप डाउनलोड किए आप वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इस नंबर को लेकर दावा किया गया है कि यह केंद्र सरकार के CoWIN वैक्सीन मैनेजमेंट सिस्टम से इंटीग्रेटेड और इसके जरिए एक बार में चार लोगों के लिए वैक्सीनेशन स्लॉट बुक किया जा सकता है।
मैसेज में आगे लिखा है कि, अपॉइंटमेंट कैसे लेना है। पहले आपको 9745697456 नंबर पर Hi लिखकर भेजना है। फिर नाम, उम्र और आधार या कोई आईडी डालनी है। अस्पताल का पिनकोड डालना है। इसमें बताया गया है कि 45 उम्र से ज्यादा का व्यक्ति इसके योग्य होगा। पहला और दूसरा डोज बुक किया जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं जनकल्याण मंत्रालय ने इस तरह के फर्जीवाड़े सफाई दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की, कि यह तस्वीर पूरी तरह से फेक है। आप भी इस तरह न फंसे और वैक्सीन सेंटर में जाकर ही वैक्सीन लगवाएं। इस तरह के दूसरे विज्ञापन से भी सावाधान रहने को कहा है। साथ में मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति केवल CoWIN पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए ही वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

Fact Check
दावा
अब व्हाट्सऐप के जरिए भी कोरोना वैक्सीन का अपॉइंटमेंट ले सकते हैं
नतीजा
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की, कि यह तस्वीर पूरी तरह से फेक है। आप भी इस तरह न फंसे और वैक्सीन सेंटर में जाकर ही वैक्सीन लगवाएं।












Click it and Unblock the Notifications