FACT CHECK: सोनिया गांधी की लाइब्रेरी में 'भारत को ईसाई राष्ट्र बनाने' की किताब, जानिए वायरल फोटो की सच्‍चाई

नई दिल्‍ली, 1 जून। कांग्रेस पर अकसर धर्म को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी की एक तस्‍वीर वायरल हो रही है जिसमें दिख रहा है कि उनके पीछे रखे उनके बुकशेल्‍फ एक किताब है और उसका शीर्ष है "भारत को ईसाई राष्ट्र में कैसे परिवर्तित करें" । इस तस्‍वीर को तेजी से वायरल किया जा रहा है कि सोनिया गांधी को पूरे देश को ईसाई बनाना चाहती हैं। लेकिन जब इस फोटो का फैक्‍ट चेक किया गया तो पाया गया कि ये तस्‍वीर फर्जी है। इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। वास्तविक तस्वीर में ऐसी कोई किताब नहीं दिखाई देती है।

Recommended Video

    Fact Check: Sonia Gandhi की Library में India को Christian Nation बनाने की Book ? | वनइंडिया हिंदी
    FACK CHECK: सोनिया गांधी की लाइब्रेरी में भारत को ईसाई राष्ट्र बनाने की किताब, जानिए वायरल फोटो की सच्‍चाई

    वायरल तस्‍वीर में क्‍या किया जा रहा है दावा

    वायरल हो रही फोटो के साथ ये दावा किया जा रहा है कि सोनिया गांधी के बुकशेल्‍फ (लाइब्रेरी) में "भारत को एक ईसाई राष्ट्र में कैसे परिवर्तित करें" शीर्षक से किताब है। कृपया रीट्वीट करें और इसे बेनकाब करें।"फेसबुक पर एक अन्य यूजर ने दावा किया, 'जूम करें और राइट साइड देखें। "भारत को ईसाई राष्ट्र में कैसे परिवर्तित करें" शीर्षक वाली एक पुस्तक। कोई और सबूत चाहिए? तस्‍वीस सबसे ज्‍यादा फेसबुक पर वायरल हो रहा है।

    क्‍या मिला फैक्‍ट चेक में

    फैक्‍ट चेक करने के लिए तस्वीर को रिवर्स इमेज में डालकर सर्च किया गया तो हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक खबर मिली जिसमें इस तस्‍वीर का प्रयोग किया गया था। तस्वीर पीटीआई की थी। पीटीआई के आर्काइव में जांच करने पर पता चला कि यह तस्वीर 2020 में सोनिया गांधी के एक वीडियो से ली गई थी। इसके बाद ट्विटर एडवांस सर्च का उपयोग कर कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को ढूढ निकाला गया। ये वीडियो बिहार चुनाव के समय का था जब सोनिया गांधी ने वहां के लोगों को संबोधित किया था। वायरल हो रही तस्वीर से जब इस वीडियो को मिलाया गया तो पाया गया कि पवित्र बाइबिल, 'भारत को ईसाई राष्ट्र में कैसे परिवर्तित करें' शीर्षक वाली पुस्तक और यीशु मसीह की एक प्रतिमा वायरल में सुपरइम्पोज़ की गई थी। मतलब की तस्‍वीर फर्जी है।

    Fact Check

    दावा

    Fake

    नतीजा

    It’s an Edited Pic

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+