क्या बिहार में इस दिन से शुरू होंगे चुनाव, सोशल मीडिया पर वायरल हुई टाइमिंग! अब चुनाव आयोग ने बताई सच्चाई

Fact Check Bihar Election 2025: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव 6 चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर 2025 के बीच होंगे और नतीजे 24 नवंबर को आएंगे। इस मैसेज में कथित तौर पर हर चरण की तारीख भी दी गई है, जिससे लोगों में भ्रम फैल गया है।

लेकिन जरा ठहरिए! अगर आपने भी यह मैसेज देखा है तो आपको बता दें कि यह खबर पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है। बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं लेकिन अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान नहीं किया है। ना ही किसी मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि 21 अक्टूबर से बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने भी इस खबर को फेक बताया है।

Fact Check Bihar Election 2025

बिहार चुनाव की तारीखें लीक हुई? वायरल दावा क्या है?

वायरल पोस्ट में बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव छह चरणों में 21 अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच होंगे और मतगणना 24 नवंबर को होगी। पहला चरण 21 अक्टूबर, दूसरा चरण 24 अक्टूबर, तीसरा चरण 28 अक्टूबर, चौथा चरण 1 नवंबर, पांचवां चरण 9 नवंबर, छठा चरण 20 नवंबर को होंगे।

Fact Check Bihar Election 2025
Fact Check Bihar Election 2025

हकीकत क्या है?

भारत में किसी भी चुनाव की तारीखों की घोषणा केवल भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा की जाती है - किसी सोशल मीडिया पोस्ट या अनौपचारिक स्रोत से नहीं। अब तक चुनाव आयोग की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (बिहार) ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ये जानकारी दी है कि ये खबर फर्जी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (बिहार) ने फेसबुक पर लिखा है,

''फर्जी खबर का खंडन, विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों में यह दावा पूरी तरह से भ्रामक और असत्य है कि बिहार विधानसभा चुनाव छह चरणों में 21 अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच होंगे और मतगणना 24 नवंबर को होगी। सच्चाई यह है कि भारत में चुनावों की तारीखें केवल भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा निर्धारित और घोषित की जाती हैं। आयोग की आधिकारिक घोषणा के बिना किसी भी तरह की तारीख या चरणों की जानकारी का प्रचार करना गैरकानूनी है और मतदाताओं को भ्रमित करने वाला है।''

उन्होंने आगे लिखा, ''यह खबर फर्जी है और जनहित में इसे नजरअंदाज करना चाहिए। अगर आपके पास इस प्रकार की कोई संदिग्ध सूचना हो, तो कृपया उसे साझा करने से पहले उसकी पुष्टि करें और फेक न्यूज फैलाने से बचें।''

भारत में किसी भी चुनाव से जुड़ी जानकारी केवल इन आधिकारिक स्रोतों से ही लें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (बिहार) ने लिखा है, ''किसी भी अनौपचारिक या सोशल मीडिया स्रोत से प्राप्त चुनाव कार्यक्रम की जानकारी पर विश्वास न करें।चुनाव से संबंधित सही और प्रमाणिक जानकारी के लिए केवल भारत निर्वाचन आयोग या राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (Chief Electoral Officer, Bihar) की अधिकारिक वेबसाइट या सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर जाएं।

जनहित में चेतावनी

बिहार चुनाव की तारीखों को लेकर जो जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है, वह पूरी तरह मनगढ़ंत और गलत है। ऐसी भ्रामक खबरों से बचें और सही जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

किसी भी वायरल संदेश या पोस्ट को बिना सत्यापन के साझा न करें। अगर किसी ने ऐसी फर्जी सूचना फैलाई है तो उसकी रिपोर्ट करें और लोगों को भी इसके बारे में सतर्क करें। फेक न्यूज फैलाना कानूनी अपराध भी हो सकता है।

Fact Check

दावा

दावा: बिहार विधानसभा चुनाव 6 चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर 2025 के बीच होंगे

नतीजा

फैक्ट: नहीं ये दावा फर्जी है। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान नहीं किया है।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+