Fact Check:12 साल पहले बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए थे भगवंत मान? जानें वायरल सच
नई दिल्ली, 1 अप्रैल: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक पुरानी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस फोटो के साथ ये दावा किया जा रहा है कि, ये भगवंत मान की 12 साल पुरानी फोटो है। जब उन्हें पंजाब पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वायरल हो रही फोटो में भगवंत की तरह दिखने वाला एक शख्स कुछ लोगों के साथ जमीन पर बैठा हुआ नजर आ रहा रहा है।
Recommended Video

नरेंद्र मोदी अनऑफिशियल नाम के एक फर्जी फेसबुक पेज से द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, आज से करीब 12 साल से पहले पंजाब पुलिस ने 4 बाइक चोरों को पकड़ा था! अब बताना पड़ेगा की इनमे से एक बाइक चोर कौन है। वायरल हो रही इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बहुत सारे लोगों ने भगवंत मान का नाम लिखा है। दरअसल वायरल हो रही तस्वीर में कुछ लोग रंगे हुए कपड़ों में जमीन पर बैठे हुए हैं, इनमें से एक शख्स का चेहरा पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिल रहा है।
जब वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने वायरल हो रही फोटो की जांच तो उस तस्वीर का सच सामने आ गया। गूगल रिवर्स इमेज सर्च हमें पंजाबी एक्टर व निर्माता करमजीत अनमोल के इंस्टाग्राम पेज पर ले गया। जहां पर ये फोटो पोस्ट की गई थी। उन्होंने इसे 18 मार्च 2022 को शेयर किया था। फोटो के साथ उन्होंने लिखा था, होली की यादें। इससे साफ हो गया कि, वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा झूठा साबित हुआ है।

इसके अलावा आज तक ने जब इस फोटो की पड़ताल के लिए करमजीत से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि ये फोटो साल 1995 की है जब वो और उनके दोस्त होली मनाने पंजाबी गायक हरभजन मान के घर गए थे। ये तस्वीर हरभजन के घर पर ली गई थी। इससे बयान के बाद साफ हो गया कि, भगवंत मान की बाइक चोरी के दावे के साथ वायरल की जा रही फोटो फर्जी है। जिसे गलत दावे के साथ वायरल किया गया है।

Fact Check
दावा
12 साल पहले बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए थे भगवंत मान
नतीजा
ये फोटो साल 1995 की है जब वो और उनके दोस्त होली मनाने पंजाबी गायक हरभजन मान के घर गए थे।












Click it and Unblock the Notifications