Fact Check: अमिताभ बच्चन की आवाज से नफरत करते थे सुनील दत्त! महानायक को क्यों बनाया गूंगा?

Sunil Dutt and Amitabh Bachchan: साल 1971 में एक फिल्म आई थी 'रेशमा और शेरा'। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार एक गूंगे का था। ऐसी खबरें हमेशा से ही रही हैं कि सुनील दत्त को अमिताभ बच्चन की आवाज पसंद नहीं थी और इसी वजह से उन्हें फिल्म में गूंगे का किरदार दिया गया था। क्या सच में ऐसा था और अगर हां तो आखिर क्यों सुनील दत्त को बिग बी की आवाज से इतनी नफरत थी? चलिये जानते हैं मामले की पूरी सच्चाई...

ये बात अपने आप में बेहद चौंकाने वाली है कि सुनील दत्त को बिग बी से इतनी परेशानी थी क्योंकि ये बच्चन परिवार और दत्त फैमिली के बीच विवाद खड़ा करने के लिये काफी है। मगर ऐसा नहीं है क्योंकि अमिताभ बच्चन कई बार दत्त फैमिली के घर भी जा चुके हैं और लोगों को उनके साथ अपना बॉन्ड दिखाया है।

Sunil Dutt

टाइम्स नाऊ की खबर के मुताबिक, सालों पहले जब सुनील दत्त से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बच्चन ने जब एक्टिंग में अपनी दिलचस्पी दिखाई थी तो मैंने उन्हें रेशमा और शेरा में कास्ट किया। उस फिल्म में कास्टिंग के लिये सिर्फ एक ही रोल बचा हुआ था। ये लीड रोल नहीं था। ये एक म्यूट यानी मूक किरदार था। मैंने अमिताभ से कहा कि उनपर ये रोल सूट नहीं करेगा। क्योंकि मैं जानता था कि उनकी आवाज कितनी इंप्रेसिव है। मगर वो बेहद उत्सुक थे।

सुनील दत्त ने आगे कहा कि इस रोल में वो इतने फिट बैठे। क्या कमाल की परफॉर्मेंस दी उन्होंने। सुनील दत्त के इस बयान से बिल्कुल भी नहीं लगता कि उन्हें कभी अमिताभ बच्चन की आवाज से किसी तरह की परेशानी रही हो। ऐसे में ये खबर एकदम फर्जी है कि सुनील दत्त को अमिताभ की आवाज पसंद नहीं थी। सुनील दत्त के बयान ने इस बात को साफ कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+