Fact Check: क्या अमिताभ बच्चन ने सरेआम बहू ऐश्वर्या राय को किया Lip Kiss? जानें वायरल वीडियो का सच
Fact Check Amitabh Bachchan and Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और उनके ससुराल वालों यानी बच्चन परिवार के बीच दूरियां आ चुकी हैं। कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय जल्द ही अभिषेक बच्चन को तलाक देने वाली हैं।
अमिताभ बच्चन-ऐश्वर्या राय का वीडियो हुआ वायरल
हालांकि कई ऐसे सबूत भी सामने आए हैं जिनमें ये साफ हो रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं और वह तलाक नहीं ले रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय के साथ नजर आ रहे हैं।

बहू ऐश्वर्या को बिग बी ने किया लिप किस
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन सरेआम अपनी बहू ऐश्वर्या राय को लिप किस कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो फर्जी है
ये वीडियो फेसबुक पर शेयर की गई है जो कि एकदम फर्जी है। आपको बता दें कि इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एडिट किया गया है। ये एक मॉर्फ्ड वीडियो है जिसमें दिख रहा है कि किसी अवॉर्ड सेरेमनी में अमिताभ बच्चन पैपराजी के सामने ही अपनी बहू ऐश्वर्या राय को लिप किस कर रहे हैं। ये वीडुियो बिल्कुल फेक है।
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया था क्रिप्टिक पोस्ट
कुछ दिनों पहले ही ऐश्वर्या राय के ससुर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था और परिवार को लेकर चल रही चर्चाओं की तरफ इशारा किया था। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा था। उन्होंने इस ब्लॉग में ये भी कहा था कि वह अपने परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर ज्यादा बात क्यों नहीं करते हैं।
बिग बी ने कहा था- अफवाहें सिर्फ अफवाहें हैं
बिग बी ने लिखा था- अलग होने और जिंदगी में इस पर भरोसे के लिए पक्का विश्वास, बहुत साहस, ईमानदारी चाहिए। अफवाहें सिर्फ अफवाहें हैं, ये बिना किसी वेरिफिकेशन के बस अफवाहें हैं। कहां क्या लिखा जा रहा है या रिपोर्ट किया जा रहा है इन बातों का पहले वेरिफिकेशन किया जाना चाहिए। लोग पुष्टि की मांग करते हैं, ताकि उनके बिजनेस और पेशे पर भरोसा किया जा सके। मैं उन्हें अपनी पसंद के प्रोफेशन में होने की इच्छा को चुनौती नहीं दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications