Fact Check: अंबानी परिवार ने शाहरुख के साथ देखी फिल्म 'पठान'?, जानें वायरल फोटो का सच
शाहरुख खान के साथ अंबानी परिवार की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि उद्योगपति परिवार और अभिनेता ने एक साथ फिल्म पठान देखी है।

Fact Check News: हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' जबरदस्त कमाई कर रही है। भारी विरोध और बायकॉट के बीच फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई, जिसके बावजूद फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस फेसबुक और ट्विटर पर फिल्म के पोस्टर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में , जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि शाहरुख ने अंबानी परिवार के साथ यह सेल्फी क्लिक की है, क्योंकि उन्होंने साथ में फिल्म'पठान' एक साथ देखी थी। ऐसे में क्या है इस फोटो की सच्चाई जानिए...
एक यूजर ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए ट्वीट में लिखा कि तुम लोग बायकॉट करते रहो थिएटर के बाहर,
वहां अंबानी परिवार शाहरुख के साथ पठान देख रहा है। लेकिन इस तस्वीर की पड़ताल की गई तो हकीकत काफी अलग थी। फैक्ट चेक में जब फोटो के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि यह तस्वीर पठान के रिलीज के वक्त की बिल्कुल नहीं है, बल्कि सात साल से ज्यादा वक्त पुरानी है। जिसका फिल्म पठान से कोई कनेक्शन नहीं है।
कई मीडिया रिपोर्ट में इस तस्वीर को छापा था। जानकारी के मुताबिक 5 मई 2016 को इसे प्रकाशित किया गया था। यह तस्वीर पीटीआई की है, जिसे Reliance Jio 4G लॉन्च इवेंट के दौरान क्लिक किया गया था। इसके अलावा हिंदुस्तान टाइम्स सिटी के ट्विटर अकाउंट ने भी ऐसी ही एक सेल्फी को ट्वीट किया था, जिसे 28 दिसंबर, 2015 को खींचा था।
वहीं हालिया मुलाकात की बात करें तो 19 जनवरी को पब्लिश टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बताया कि शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सगाई समारोह में शामिल हुए थे। ऐसे में ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट में जानकारी नहीं मिली कि अंबानी परिवार ने "पठान" फिल्म शाहरुख के साथ देखी हो। ऐसे में वायरल फोटो पूरी तरह से भ्रामक है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि अंबानी परिवार ने शाहरुख के साथ फिल्म पठान देखी है।
नतीजा
वायरल फोटो जियो के एक इवेंट के दौरान की है।












Click it and Unblock the Notifications